[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Baccha Chor Viral Video : क्या मथुरा में दिनदहाड़े बच्ची को उठाने की कोशिश हुई? पुलिस ने खोल दी वीडियो की पोल

Baccha Chor Viral Video : क्या मथुरा में दिनदहाड़े बच्ची को उठाने की कोशिश हुई? पुलिस ने खोल दी वीडियो की पोल

0
Baccha Chor Viral Video : क्या मथुरा में दिनदहाड़े बच्ची को उठाने की कोशिश हुई? पुलिस ने खोल दी वीडियो की पोल
मथुरा में अपहरण की कोशिश की सच्चाई (Photo: X)

Baccha Chor Viral Video : वीडियो का सच बताने से पहले आपको हम उस खबर के बारे में बताते हैं जो पूरे यूपी में आग की तरह फैल गई थी. खबर आई थी कि छह साल की एक बच्ची को दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर उसके पिता के साथ होने के बावजूद अगवा करने की कोशिश की गई. सीसीटीवी में दिखा कि आरोपियों ने अचानक बच्ची को खींचने की कोशिश की, लेकिन पिता की तत्परता से स्थिति कंट्रोल में आ गई और बच्ची बाल-बाल बच गई. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो वीडियो में देखें क्या मामला आया सामने.

चन्द्रप्रकाश का अपनी पत्नी शालिनी के साथ चल रहा है विवाद

पुलिस ने बताया कि थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत चौकी आजमपुर क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति स्कूटी पर अपनी बच्ची को ले जा रहे है, पीछे से एक व्यक्ति उनका हाथ पकड़कर रोकने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है. वायरल वीडियो की जांच से यह बात सामने आई कि सूचनाकर्ता चन्द्रप्रकाश का अपनी पत्नी शालिनी के साथ कुछ विवाद चल रहा है. विवाद के चलते पत्नी शालिनी अपने मायके भरतपुर में रहती है.

राहगीर द्वारा चन्द्रप्रकाश को रोकने का प्रयास किया गया

पुलिस ने आगे बताया कि दिनांक 21.11.2025 को शालिनी अपनी बेटी के मिलने के लिये बेटी के स्कूल आयी थी. लेकिन चन्द्रप्रकाश द्वारा शालिनी को अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया तो शालिनी द्वारा एक राहगीर से मदद मांगी गई. शालिनी ने कहा कि मेरा पति मेरी बेटी को ले जा रहा है. मुझे मेरी बेटी से मिलवा दो. इस कारण राहगीर द्वारा चन्द्रप्रकाश को रोकने का प्रयास किया गया था.

यह भी पढ़ें : Watch Video : राजा भैया के अस्तबल में आया हाइब्रिड घोड़ा, नाम रखा गया ट्रोजन

यह भी अवगत कराना है कि पति पत्नी के विवाद की जांच सीडब्ल्यूसी मथुरा में प्रचलित है. जिसकी अग्रिम तिथि 24.11.2025 नियत है.

यह वीडियो हो रहा था वायरल

Previous article Bihar News: बिहार में खूब लग रहे खाद्य प्रसंस्करण यूनिट, छोटे उद्योग लगाने में ओबीसी युवा सबसे आगे
Next article Bihar Politics: बिहार में अब बुलडोजर का राज दिखेगा, दीपंकर भट्टाचार्य का आरोप, 26 नवंबर को माले का बड़ा आंदोलन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel