[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने…’, रिहाई के बाद BSP में जाने की अटकलों पर आजम खान ने दिया जवाब

‘पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने…’, रिहाई के बाद BSP में जाने की अटकलों पर आजम खान ने दिया जवाब

0
‘पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने…’, रिहाई के बाद BSP में जाने की अटकलों पर आजम खान ने दिया जवाब
Azam Khan

Azam Khan: सपा नेता आजम खान की रिहाई के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सीतापुर जेल से रिहा किया गया. उनकी रिहाई से पूरे प्रदेश में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. वहीं सियासी गलियारों में उनके बसपा में शामिल होने की अटकलों को भी हवा मिल रही है. वहीं मीडिया की ओर से इसपर सवाल पूछा गया तो उन्होंने फिलहाल इसका कोई सटीक जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि अभी वे इलाज कराएंगे, सेहत पर ध्यान देंगे और उसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे.

पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने- आजम खान

मंगलवार को जेल से रिहाई आजम खान अपने काफिले के साथ रामपुर के लिए रवाना हुए. उनके साथ उनके बेटे अब्दुल्ला और अदीब भी थे. उनसे जेल में रहने के दौरान हाल पूछा गया, इसके जवाब में आजम खान ने कहा ‘पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने.’ वहीं बीएसपी पर जाने की बात पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि पहले वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे.

सपा में ही रहेंगे आजम खान- शिवपाल सिंह

आजम खां के जेल से रिहा होने के बाद उनके बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का बयान आया है. उन्होंने आजम खान के ऐसे किसी भी कदम से इनकार किया है. शिवपाल ने इसे अफवाह करार दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आजम खान की रिहाई के झांसी में सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा “आजम खां साहब के किसी भी पार्टी में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है. वह समाजवादी पार्टी के साथ रहे हैं और हमेशा रहेंगे.” शिवपाल यादव ने कहा कि सपा और उसका नेतृत्व हमेशा आजम खान के साथ खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि खान को फर्जी मामलों में फंसाया गया.

जल्द करेंगे मुलाकात- शिवपाल

सपा नेता ने कहा कि वह जल्द ही आजम से मुलाकात करेंगे. “अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है. हम अदालतों का शुक्रिया अदा करते हैं. उनके खिलाफ सैकड़ों फर्जी मामले दर्ज किए गए थे.” आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा “आजम खान और समाजवादियों ने लंबे समय से बीजेपी का सामना करने में प्रमुख भूमिका निभाई है… हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके सभी मामले खत्म हो जाएंगे. जिस तरह से सीएम ने उनके और डिप्टी सीएम के साथ-साथ भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमे वापस लिए हैं, सपा सरकार बनने के बाद, आजम खान के खिलाफ सभी झूठे मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे.”

Previous article लखनौडी गांव समीप चांदन नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास, जुड़ेगा बौंसी और संथाल परगना का क्षेत्र
Next article तेजस्वी यादव भूल गये इतिहास, बिहार ने पर्यटन और रोजगार में रचा इतिहास – राजीव रंजन प्रसाद
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel