[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: RSS ने दिया जवाब, बजरंग दल ने पीएम मोदी से बातचीत का किया दावा

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: RSS ने दिया जवाब, बजरंग दल ने पीएम मोदी से बातचीत का किया दावा

0
अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: RSS ने दिया जवाब, बजरंग दल ने पीएम मोदी से बातचीत का किया दावा
अयोध्या का राम मंदिर (File Photo PTI)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शुक्रवार (3 जुलाई) को अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच की मांग की. साथ ही RSS ने हिंदू समाज से अपील की कि इस मामले को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखें. संघ का कहना है कि कुछ हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतें इस घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म और समाज की छवि खराब करने की कोशिश कर सकती हैं, इसलिए किसी भी तरह की अफवाह या भड़कावे से बचना जरूरी है. RSS के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. अगर जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

वहीं पूर्व बीजेपी सांसद और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने कहा कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को आने वाले दिनों में जेल भी जाना पड़ सकता है. उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की. कटियार ने यह भी दावा किया कि उन्होंने इस पूरे विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है.

मंदिर के प्रबंधन की कमियों को दूर किया जाना चाहिए : होसबाले

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि राम मंदिर चंदा विवाद को देखते हुए यह स्वाभाविक है कि RSS समेत पूरा हिंदू समाज चाहता है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस गंभीर मामले को पूरी गंभीरता से ले. उन्होंने कहा कि मंदिर के प्रबंधन और व्यवस्था में जहां भी कमियां हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि करोड़ों राम भक्तों की आस्था और विश्वास अयोध्या के राम मंदिर में बना रहे. होसबाले ने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर बनी असमंजस और अनिश्चितता की स्थिति जल्द खत्म होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : राम मंदिर में दिया चंदा वापस मांगेंगे दिग्विजय सिंह, बोले- अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा

मामले में अब तक 8 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में अब तक पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए राम जन्मभूमि आंदोलन की अगुवाई RSS से जुड़े संगठन विश्व हिंदू परिषद ने की थी. अब मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद ने सत्तारूढ़ बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. माना जा रहा है कि इस विवाद का राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है.

Previous article मैं ‘हेरा फेरी 3’ को ‘धुरंधर’ से बड़ा बना देता, प्रियदर्शन का फूटा गुस्सा, कहा- मेरी कहानी को गरीबों वाली फिल्म कहा गया
Next article बेगूसराय में आज 37°C तक पहुंचेगा पारा, धूप और उमस से बेहाल लोग, शाम तक हो सकती है हल्की बारिश
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel