[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ayodhya Ram Mandir: इंतजार खत्म, 5 जून को बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर, एक साथ कई स्वरुप के होंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: इंतजार खत्म, 5 जून को बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर, एक साथ कई स्वरुप के होंगे दर्शन

0
Ayodhya Ram Mandir: इंतजार खत्म, 5 जून को बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर, एक साथ कई स्वरुप के होंगे दर्शन
Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया, “राम मंदिर निर्माण पूरा होने के दिन यानी 5 जून के एक-दो दिन बाद भक्तगण परिसर में स्थित सभी अलग-अलग मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकेंगे.” नृपेंद्र मिश्र ने बताया, “मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि, श्री वशिष्ठ जी, अहिल्या जी, निषादराज महाराज, शबरी माता और अगस्त्य मुनि के मंदिर भी 5 जून के बाद जनता के लिए खुल जाएंगे. राम दरबार और मंदिर के परकोटे पर बने छह मंदिरों की पूजा 5 जून को होगी. चंपत राय जी 5 जून के लिए विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करेंगे.”

मंदिर में 99 प्रतिशत काम पूरा : नृपेंद्र मिश्र

नृपेंद्र मिश्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया, “मंदिर में 99 प्रतिशत काम पूरे हो चुके हैं. राम लला का मंदिर तो पहले ही बनकर तैयार हो गया था. आज गुंबद में ध्वज दंड लग गया. यह एक प्रकार की घोषणा है कि शिखर का काम पूरा हो गया. मंदिर के सभी निर्माणकार्य पूरे हो चुके हैं. मंदिर के प्रथम तल पर अब पूरी तैयारी है कि राम दरबार स्थापित हो जाए. 23 मई को राजा राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्ति स्थापित की जाएगी.”

1000 सालों तक सुरक्षित रहेगा राम मंदिर

राम मंदिर निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, “टीमवर्क ने हमें सभी चुनौतियों का समाधान दिया है.” हम हर दिन चुनौतियों का सामना करते हैं और उनका समाधान ढूंढते हैं. मैं न्यास को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने आर्थिक बाधाओं को आड़े नहीं आने दिया. इंजीनियरिंग और डिजाइन एक चुनौती थी, क्योंकि हमसे एक ऐसा मंदिर बनाने की उम्मीद की जा रही थी जो अगले 1000 सालों तक किसी भी तरह की आपदा का सामना कर सके.”

Previous article Latest Gold Hoop Earring Designs: अक्षय तृतीया पर खरीदें गोल्ड हूप ईयररिंग्स,आपके लुक को बनाएंगे स्टनिंग
Next article Sitamarhi : हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel