[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Avadh Ojha : UPSC वाले फेमस टीचर अवध ओझा अरविंद केजरीवाल के साथ, AAP में हुए शामिल

Avadh Ojha : UPSC वाले फेमस टीचर अवध ओझा अरविंद केजरीवाल के साथ, AAP में हुए शामिल

0
Avadh Ojha : UPSC वाले फेमस टीचर अवध ओझा अरविंद केजरीवाल के साथ, AAP में हुए शामिल
Avadh Ojha

Avadh Ojha : यूपीएससी वाले फेमस टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा की राजनीति में इंट्री हो गई है. उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया हैं. ‘आप’ में शामिल होने पर अवध ओझा ने कहा,”अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया. शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है. राजनीतिक पारी की शुरुआत में मैं कुछ कहना चाहता हूं. यदि मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित रूप से शिक्षा को चुनूंगा. राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही मेरी प्राथमिकता है.”

दिल्ली विधानसभा के चुनाव करीब हैं और ऐसे में अटकलें हैं कि वह दिल्ली में ‘आप’ के टिकट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

Read Also : Arvind Kejriwal : ‘गैंगस्टर नंदू ने नरेश बालियान को दी थी धमकी’, आप MLA की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा के लिए अवध ओझा जी का समर्पण सभी के लिए प्रेरक है. आज करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत ओझा जी का आम आदमी पार्टी में शामिल होना मेरे लिए बेहद उत्साह भरा क्षण है. वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ओझा जी के AAP में आने से देश की शिक्षा मजबूत होगी. ओझा जी ने लाखों युवाओं को अच्छी शिक्षा देकर रोजगार दिलाया और उन्हें जीवन जीने के लायक बनाया है.

Previous article East Singhbhum : घाटशिला में 30वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, वीबी इलेवन घाटशिला ने रोनित इलेवन को हराया
Next article Hemant Soren Gift: मंईयां सम्मान स्कीम का पैसा लेने के लिए आपको करना होगा यह काम, जानें आसान तरीका
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel