[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National असम एसआईआर : मतदाता सूची से 2.43 लाख नाम हटाए गए

असम एसआईआर : मतदाता सूची से 2.43 लाख नाम हटाए गए

0
असम एसआईआर : मतदाता सूची से 2.43 लाख नाम हटाए गए
असम एसआईआर (File Photo)

Assam SIR: असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया कि राज्य में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 10 फरवरी को पूरी हो गई है. यह प्रक्रिया नवंबर से राज्य के सभी 35 जिलों में चल रही थी, जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया.

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अनुराग गोयल ने बताया कि सत्यापन के दौरान लगभग 6.27 लाख नए मतदाता (18 वर्ष की आयु के होने वाले) पहचान में आए. इसके अलावा लगभग 5.86 लाख नए नाम मतदाता सूची में जोड़े गए, जबकि 2.43 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से हटा दिए गए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अंतिम सूची तैयार करते समय कुल 2.43 लाख नामों की कटौती हुई है.

व्यवस्थित मतदाता सूची प्रकाशित करने में मदद मिली : अनुराग गोयल

अनुराग गोयल ने कहा कि हमने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन किया. चुनाव से पहले मतदाता सूची को क्लियर करना बेहद महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न SIR से राज्य में साफ और व्यवस्थित मतदाता सूची प्रकाशित करने में मदद मिली. गोयल ने बताया कि यह एक बहुत ही अच्छा कदम है. सामान्य वार्षिक SSR में हम नागरिकों पर निर्भर रहते हैं कि वे फॉर्म 6, 7 या 8 के लिए आवेदन करें.

यह भी पढ़ें : बंगाल सरकार का ग्रुप बी की लिस्ट में छेड़छाड़ का आरोप, SIR पर चुनाव आयोग से बढ़ा विवाद

असम के लोगों से CEO ने की अपील

CEO ने यह भी समझाया कि सामान्य प्रक्रिया के विपरीत, हाल का अभ्यास घर-घर जाकर सत्यापन करने पर आधारित था. ऐसा इसलिए ताकि योग्य मतदाताओं की पहचान की जा सके और आवश्यक फॉर्म एकत्र किए जा सकें. उन्होंने कहा कि मैं असम के लोगों से अपील करता हूं, चूंकि मतदाता सूची 10 फरवरी को प्रकाशित हुई है, इसलिए कृपया अपने नाम की जांच करें. आप इसे वोटर हेल्पलाइन ऐप, voters.eci.gov.in पोर्टल पर या अपने BLO से देख सकते हैं. आपका नाम सूची में होना चाहिए. यदि किसी कारणवश आपका नाम सूची में नहीं है, तो आज से लगातार अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभी भी समय है. हम सूची को नामांकन की अंतिम तारीख तक अपडेट करते रहेंगे.

Previous article पश्चिम बंगाल में दिख रहा बांग्लादेश में हो रहे चुनाव का असर, घोजाडांगा बंदरगाह से आयात-निर्यात बंद
Next article बिहार बना रहा है अपना सिलिकॉन वैली, IIT पटना में 60 करोड़ से बनेगा मेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel