[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National असम चुनाव: पत्नी संग सीएम हिमंता ने कामाख्या मंदिर में टेका मत्था, राज्य के लिए मांगी समृद्धि

असम चुनाव: पत्नी संग सीएम हिमंता ने कामाख्या मंदिर में टेका मत्था, राज्य के लिए मांगी समृद्धि

0
असम चुनाव: पत्नी संग सीएम हिमंता ने कामाख्या मंदिर में टेका मत्था, राज्य के लिए मांगी समृद्धि
कमाख्या मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे सीएम हिमंता, फोटो एक्स

पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा के साथ पूजा करने के बाद सीएम हिमंता ने कहा- आज असम में मतदान का दिन है. मुझे मतदान के दिन मां कामाख्या के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मैंने मां से प्रार्थना की कि असम समृद्ध हो और राज्य के लोग आगे बढ़ें.

जलुकबारी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं सीएम हिमंता

असम के मुख्यमंत्री जलुकबारी विधानसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं. हिमंता इस सीट पर लगभग 25 साल से चुनाव लड़ रहे हैं. 2021 के असम विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री सरमा ने 1,30,762 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की, जो कुल वोटों का 78.4 प्रतिशत था. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रोमेन चंद्र बोरठाकुर को हराया, जिन्हें 28,851 वोट (17.3 प्रतिशत) मिले.

हिमंता ने लोगों से वोटिंग की अपील की

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की. एक्स पर एक पोस्ट में कहा- बेहतर असम के निर्माण की राह में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है.

कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. इस चुनाव में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है. जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है.

ये भी पढ़ें: शशि थरूर ने डाला वोट, असम में अब तक 17.87%, केरल में 16% और पुडुचेरी में 17 फीसदी मतदान

पुडुचेरी में वोटरों का अनोखा स्वागत, महिला रोबोट ने किया अभिवादन, Video

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पुलिस की दस्तक, असम सीएम की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप

खरगे ने असम सीएम को बताया सबसे भ्रष्ट, असम चुनाव में 72-73 सीटें जीतने का दावा

Previous article पूरे बंगाल में परिवर्तन की आंधी, पीएम मोदी बोले- ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही भवानीपुर में होगा
Next article क्या सस्ता होगा हवाई सफर? सरकार ने एयरपोर्ट चार्जेस में की 25% की कटौती
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel