[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Assam Election 2026 : असम में भारी मतदान किस चीज के दे रहे हैं संकेत?

Assam Election 2026 : असम में भारी मतदान किस चीज के दे रहे हैं संकेत?

0
Assam Election 2026 : असम में भारी मतदान किस चीज के दे रहे हैं संकेत?
असम मतदान प्रतिशत की खबर (Photo: PTI)

Assam Election 2026 : कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य में बदलाव के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए लोगों को बृहस्पतिवार को धन्यवाद दिया. गोगोई ने एक बयान में कहा कि लोगों ने ‘‘नए बोर-असम’’ (नए और ग्रेटर असम) और नए नेतृत्व की उम्मीद में मतदान किया. उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा सुनिश्चित करे और चार मई को मतों की सही गिनती कराए.

गोगोई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा और राज्य के प्रभारी चुनाव पर्यवेक्षकों को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने गठबंधन सहयोगियों – रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई, असम जातीय परिषद के प्रमुख लुरिनज्योति गोगोई, माकपा के राज्य सचिव सुप्रकाश तालुकदार, भाकपा (माले) के राज्य सचिव बिबेक दास और एपीएचएलसी के अध्यक्ष जॉन इंगती कथार के प्रति आभार व्यक्त किया.

असम में करीब 84.42 फीसदी मतदान

असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान गुरुवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया. इसमें लगभग 84.42 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

भारी मतदान ‘सामान्य बात नहीं, ऐतिहासिक है’: हिमंत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त मतदान ‘‘सामान्य बात नहीं है बल्कि ऐतिहासिक’’ है. शर्मा ने कहा कि इस चुनाव का परिणाम ‘‘हमारे लोगों के चेहरों पर उम्मीद, गर्व और खुशी के रूप में पहले से ही दिखाई दे रहा है.

उन्होंने कहा कि आज पहली बार, हमारे लोग अभूतपूर्व संख्या में मतदान करने के लिए निकले – कंधे से कंधा मिलाकर, मतदान में अपने विरोधियों के बराबर और उनसे आगे भी निकल आए हैं. कई मतदान केंद्रों पर भागीदारी 95 प्रतिशत से अधिक हो गई. यह सामान्य बात नहीं है। यह ऐतिहासिक है.

Previous article गणित ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
Next article अपराध पर नियंत्रण व लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता : डीएसपी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel