[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National असम चुनाव 2026: राज्य के प्रमुख मंत्री अपनी-अपनी सीट पर आगे, भाजपा गठबंधन की हैट्रिक पक्की

असम चुनाव 2026: राज्य के प्रमुख मंत्री अपनी-अपनी सीट पर आगे, भाजपा गठबंधन की हैट्रिक पक्की

0
असम चुनाव 2026: राज्य के प्रमुख मंत्री अपनी-अपनी सीट पर आगे, भाजपा गठबंधन की हैट्रिक पक्की
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा. फोटो- एक्स.

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच राज्य की सियासत की तस्वीर तेजी से साफ होती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के अधिकतर निवर्तमान मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे सत्तारूढ़ खेमे का मनोबल ऊंचा नजर आ रहा है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती राउंड में ही कई दिग्गज नेताओं ने मजबूत बढ़त बना ली है.

मंत्रियों की सीटों पर मजबूत पकड़

असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष और कृषि मंत्री अतुल बोरा बोकाखाट सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी रायजोर दल के उम्मीदवार पर 10 हजार से अधिक मतों की बढ़त बनाए हुए हैं. तीन राउंड की गिनती के बाद बोरा को 14,184 वोट मिले हैं, जबकि हरि प्रसाद सैकिया को 3,770 वोट प्राप्त हुए हैं. तिहू सीट से भाजपा के चंद्र मोहन पटवारी भी आगे चल रहे हैं. तीन राउंड के बाद वे 9,623 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें 17,438 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के रतुल पटवारी 7,815 वोटों के साथ पीछे हैं.

अन्य दिग्गजों की स्थिति

AGP के नेता केशव महंत कलियाबोर सीट से 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के रणजीत कुमार दास भवानीपुर-सोरभोग सीट पर सात राउंड के बाद 6,450 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.

वित्त मंत्री अजंता नेओग गोलाघाट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बिटुपन सैकिया पर 19,454 से अधिक वोटों से आगे हैं. जागीरोड में मंत्री पीयूष हजारिका भी सात राउंड के बाद कांग्रेस के बुबुल दास पर करीब 21,941 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.

इसके अलावा ढेकियाजुली सीट पर अशोक सिंघल और धेमाजी सीट पर रानोज पेगू भी अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- असम चुनाव में कैसा है ‘Gen-Z’ स्वैग, देखें गुवाहाटी सीट पर कुनकी चौधरी का हाल

ये भी पढ़ें:- Kerala Next CM : कौन होगा केरल का नया सीएम? कांग्रेस की ओर से ये तीन नाम रेस में सबसे आगे

कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर

हालांकि कुछ सीटों पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है. भाजपा का टिकट न मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हुईं नंदिता गारोलोसा पीछे चल रही हैं और भाजपा की रूपाली लंगतासा उनसे आगे हैं. गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर भी मुकाबला चर्चा में है, जहां असम जातीय परिषद की उम्मीदवार कुंकी चौधरी, भाजपा के विजय कुमार गुप्ता से पीछे चल रही हैं. चार राउंड के बाद गुप्ता को 22,513 वोट मिले हैं, जबकि चौधरी को 11,787 वोट प्राप्त हुए हैं.

Assam Election 2026
असम चुनाव 2026: राज्य के प्रमुख मंत्री अपनी-अपनी सीट पर आगे, भाजपा गठबंधन की हैट्रिक पक्की 3

दो तिहाई बहुमत की ओर भाजपा गठबंधन

असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच दोपहर 12:15 बजे तक के रुझानों में तस्वीर लगभग पूरी तरह साफ होती नजर आ रही है. असम में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए स्पष्ट बढ़त बना ली है और बहुमत से काफी आगे निकल गई है.

ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 10 सीटों पर आगे है, जबकि असम गण परिषद (AGP) 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा एआईयूडीएफ (AIUDF) 2 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि रायजोर दल भी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

इन रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष इस मुकाबले में काफी पीछे नजर आ रहा है.

Previous article Muzaffarpur: हाईकोर्ट जज बनकर मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष से 20 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
Next article Munger News : संग्रामपुर में जीविका दीदियों का अनशन सातवें दिन भी जारी, बिगड़ी हालत
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel