[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National असम चुनाव : कई मतदान केंद्रों पर झड़प, 7 हिरासत में, पुलिस ने चलाई गोली

असम चुनाव : कई मतदान केंद्रों पर झड़प, 7 हिरासत में, पुलिस ने चलाई गोली

0
असम चुनाव : कई मतदान केंद्रों पर झड़प, 7 हिरासत में, पुलिस ने चलाई गोली
वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोग (Photo: PTI)

Assam Election 2026 : असम में चुनाव के दौरान दो जगहों पर हिंसा की घटनाएं सामने आईं. इस मामले में अधिकारियों ने गुरुवार (9 अप्रैल) को सात लोगों को हिरासत में लिया है. सुबह जैसे ही वोटिंग शुरू हुई, कई मतदान केंद्रों पर हल्की झड़प भी हुई. इन झड़पों में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, हालांकि स्थिति बाद में नियंत्रण में आ गई.

पुलिस ने हवा में गोली चलाई

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून और व्यवस्था), अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले बुधवार रात को तामुलपुर और शिवसागर में हिंसा हुई. उन्होंने बताया कि हमें कल रात (8 अप्रैल की रात) तामुलपुर में दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली थी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की. जब भीड़ नहीं मानी, तो उसे तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई गई. उन्होंने बताया कि मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

हिंसा के पीछे बीजेपी के उम्मीदवार का हाथ: अखिल गोगोई

आईजी ने बताया कि एक अन्य घटना में, शिवसागर में एक राजनीतिक दल के दो से तीन सदस्यों पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि हमने वहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. जांच जारी है. शिवसागर सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे अखिल गोगोई ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे बीजेपी के उम्मीदवार कुशल डोवारी का हाथ था. सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में गोगोई ने दावा किया कि हमले में दो लोग घायल हुए और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा.

यह भी पढ़ें : असम चुनाव: पत्नी संग सीएम हिमंता ने कामाख्या मंदिर में टेका मत्था, राज्य के लिए मांगी समृद्धि

बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य हाग्रामा मोहिलारी ने कहा कि विस्तृत जांच से तामुलपुर में हुई झड़प का कारण पता चलेगा. उन्होंने कहा कि हालात अब सामान्य हैं. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है.

722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का होना है फैसला

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है. इसमें 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा और मतगणना चार मई को होगी. श्रीभूमि, गोलाघाट और नागांव जिलों के कई मतदान केंद्रों पर छोटी-मोटी झड़पें हुईं. एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर झड़प भीड़भाड़ के कारण हुईं, जिसमें लोग कतार तोड़ने को लेकर आपस में भिड़ गए. उन्होंने बताया कि पाथरकंडी, मेरापानी और राहा जैसे स्थानों पर कुछ मतदान केंद्रों पर सत्ताधारी और विपक्षी दलों के समर्थकों के बीच झड़प हुई.

Previous article सरायकेला में गजराज का तांडव, वनघर गांव में हाथी ने तोड़े 4 घर, साल भर का अनाज एक ही दिन में कर गये चट
Next article बिहार की 1 MLC सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel