[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National असम चुनाव: आ गई बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कहां से लड़ेंगे सीएम हिमंत

असम चुनाव: आ गई बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कहां से लड़ेंगे सीएम हिमंत

0
असम चुनाव: आ गई बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कहां से लड़ेंगे सीएम हिमंत
असम में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची (File Photo)

Assam Election 2026 : बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जलुकबारी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल प्रद्युत बोरदोलोई को पार्टी ने असम की दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.

सूची के अनुसार, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले भूपेन कुमार बोरा बिहपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे. बिरसिंह-जरूआ सीट से माधवी दास, चमरिया से ज्योत्सना कलिता और मंगलदाई से नीलिमा देवी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

असम बीजेपी के एक्स हैंडल से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. लिस्ट के अंत में अरुण सिंह (राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी) का साइन है. लिस्ट जारी करते हुए लिखा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को हुई

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार शाम (18 मार्च) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिया. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. बीजेपी की असम इकाई के प्रमुख दिलीप सैकिया भी बैठक में मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : चुनाव ऐलान के बाद असम सीएम हिमंता का पहला बयान, कहा- यतो धर्मस्ततो जयः

असम में 9 अप्रैल को चुनाव, काउंटिंग 4 मई को

चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण की. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार ने बताया असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. CEC ने बताया- पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. सभी राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी.

Previous article मायरा का दिल हुआ पत्थर, अभीरा को अपनाने से साफ इनकार
Next article जेल से बाहर आयेंगे विधायक अनंत सिंह, हाईकोर्ट से मिली जमानत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel