[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar मस्जिद में एकत्र होकर रात में नमाज पढ़ रहे थे लोग, रोकने गयी पुलिस पर पथराव, पांच घायल

मस्जिद में एकत्र होकर रात में नमाज पढ़ रहे थे लोग, रोकने गयी पुलिस पर पथराव, पांच घायल

0
मस्जिद में एकत्र होकर रात में नमाज पढ़ रहे थे लोग, रोकने गयी पुलिस पर पथराव, पांच घायल

असम के लखीमपुर जिले के एक गांव में लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने की कोशिश पर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया. इसमें चार पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गये. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

घटना गुरुवार की रात को हुई जब मस्जिद में एकत्रित होकर नमाज पढ़ने की सूचना मिलने पर नोबोइचा पुलिस चौकी प्रभारी बिस्वजीत नाथ के नेतृत्व में पुलिस का एक दल दक्खिन पन्धोवा गांव पहुंचा.

Also Read: क्वारेंटाइन के बाद 12 तबलीगी जमात के लोग अस्थायी जेल भेजे गये, जानिए क्या है आरोप

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मस्जिद में लोगों के एकत्रित होने की सूचना पुलिस को ग्राम प्रधान से प्राप्त हुई थी. पुलिस का दल घटना स्थल पर पहुंचा जहां मस्जिद के भीतर इमाम के साथ 12 लोग पाये गये.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इमाम से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए समूह में नमाज न पढ़ने का अनुरोध किया. अधिकारी ने कहा कि पुलिस दल ने मस्जिद के पास खुली कुछ दुकानें भी बंद करायीं. उन्होंने कहा कि जब पुलिस का दल मस्जिद से बाहर निकलने ही वाला था तभी उन पर जबरदस्त पथराव किया गया. दल इस स्थिति के लिए तैयार नहीं था.

इस घटना में चार सुरक्षा कर्मी और ग्राम प्रधान घायल हो गये. घटना में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के दौरान बिस्वजीत नाथ, असम पुलिस कांस्टेबल करुणा बुजरबरुआ, सीआईएसएफ कर्मी भूमिचार नरजारी और सरोज यादव और ग्राम प्रधान अब्दुल जलील फरशी चोटिल हो गये.

Also Read: कोरोना का खौफ: बिहार के पांच जिले रेड जोन में शामिल, आने वाले दिनों में खतरनाक जोन के रूप में उभर सकता है प्रदेश

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. पुलिस के अनुसार उन्हें गंभीर चोट नहीं आयी है. गुरुवार की रात वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने लाउड स्पीकर से लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया. गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गये है. घटना के संबंध में लखीमपुर पुलिस थाने में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और आगे की जांच जारी है.

आपको बता दें कि इस तरह की घटना देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल चुकी है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की गयी है जो 3 मई तक जारी रहेगी.

Previous article Lockdown: उत्तराखंड से पैदल चले थे चार मजदूर, एक की हो गई मौत
Next article दूतावास की कार में महिलाओं के साथ घूम रहे थे नवाबजादे, गिरफ्तार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel