[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Assam Budget: असम बनाएगा खुद का उपग्रह और OTT प्लेटफॉर्म, किसान और चाय बागान श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा

Assam Budget: असम बनाएगा खुद का उपग्रह और OTT प्लेटफॉर्म, किसान और चाय बागान श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा

0
Assam Budget: असम बनाएगा खुद का उपग्रह और OTT प्लेटफॉर्म, किसान और चाय बागान श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा
Assam finance minister

Assam Budget: असम सरकार ने 2025-26 के लिए 2.63 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने लोगों को टैक्स में भी छूट दी है. असम खुद का उपग्रह ASSAMSAT तैयार करने की योजना बना रहा है. इसके अलावा असम खुद का OTT प्लेटफॉर्म भी तैयार करेगा. बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने इसकी घोषणा की.

15000 रुपये तक की मासिक आय पर पेशेवर कर से छूट

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अजंता नियोग ने बड़ी घोषणा की. बजट में राज्य के सभी कामकाजी लोगों के लिए 15000 रुपये तक की मासिक आय पर पेशेवर कर से छूट का भी प्रस्ताव है. नियोग ने कहा, ”पेशेवर कर से छूट के कारण 1.43 लाख से अधिक करदाताओं को लाभ होगा और उनकी खरीद क्षमता बढ़ेगी.”

चाय की पत्तियों पर कर छूट को दो और वर्षों के लिए बढ़ाने की घोषणा

बजट में चाय बागान के मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा की गई है. वित्त मंत्री ने चाय उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए हरी चाय की पत्तियों पर कर छूट को दो और वर्षों के लिए बढ़ाने की घोषणा की. वित्त ने कहा- ”मैं असम कराधान (निर्दिष्ट भूमि पर) अधिनियम, 1990 के तहत हरी चाय की पत्तियों पर कर छूट को एक जनवरी, 2025 से दो साल के लिए बढ़ाने की भी घोषणा करती हूं.”

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

असम सरकार का अंतिम बजट

असम में विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है, जिससे यह राज्य में हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली दूसरी भाजपा सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा.

Previous article TSPSC Group 1 Result 2025 Out: टीएसपीएससी तेलंगाना ग्रुप 1 मेन्स रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Next article Bomb Threat: ‘विमान में बम है…’अमेरिका जा रही एयर इंडिया के विमान में बम की सूचना, मचा हड़कंप, मुंबई में लैंडिंग
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel