ओवैसी ने बीजेपी पर बोला हमला- UCC के नाम पर हिंदू कोड बिल थोपने का लगाया आरोप

Asaduddin Owaisi On UCC: असम चुनाव 2026 में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है. उन्होंने गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत में बीजेपी पर हमला बोला और यूसीसी के नाम पर हिंदू कोड बिल थोपने का आरोप लगाया.

By ArbindKumar Mishra | April 2, 2026 12:50 PM

Asaduddin Owaisi On UCC: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम में यूसीसी लागू करने की बात पर कहा, संविधान के अनुसार, धर्म की स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है. प्रस्तावना में विचार की स्वतंत्रता, समानता और न्याय की बात कही गई है. इसका मकसद UCC के नाम पर हिंदू कोड बिल थोपना है, जो कि गलत और असंवैधानिक है.

कांग्रेस की वजह से ही आज हिमंत बिस्वा सरमा और BJP सत्ता में है : ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मेरा मानना ​​है कि हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री रहते हुए, असम में नफरत की राजनीति चलाई जा रही है. कांग्रेस BJP को रोकने में नाकाम रही है. कांग्रेस की वजह से ही आज हिमंत बिस्वा सरमा और BJP सत्ता में हैं. 50,000 से ज्यादा मुसलमानों के घर गिरा दिए गए हैं, जिससे वे बेघर हो गए हैं.

AIUDF उम्मीदवार के समर्थन में रैली करने असम पहुंचे ओवैसी

ओवैसी बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF का समर्थन करने के लिए दो दिवसीय असम दौरे पर हैं. उन्होंने कहा- बदरुद्दीन अजमल का समर्थन करना बहुत जरूरी है ताकि अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जा सके.

ओवैसी पर अरुण गोविल ने बोला हमला

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर BJP सांसद अरुण गोविल ने कहा, वे बहुत पढ़े-लिखे लोग हैं, अच्छे प्रवक्ता हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वे ऐसे बयान क्यों देते हैं.

Also Read: केरल चुनाव 2026: LDF का चुनावी घोषणापत्र जारी, अक्षम रोगियों को फ्री इलाज, 25 लाख रुपये की बीमा का वादा