[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अरविंद केजरीवाल ने कहा- हम पर बजरंगबली की कृपा, ‘आप’ के खिलाफ साजिश होगी नाकाम

अरविंद केजरीवाल ने कहा- हम पर बजरंगबली की कृपा, ‘आप’ के खिलाफ साजिश होगी नाकाम

0
अरविंद केजरीवाल ने कहा- हम पर बजरंगबली की कृपा, ‘आप’ के खिलाफ साजिश होगी नाकाम
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal with wife Sunita Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को हनुमान मंदिर पहुंचे. उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) के दफ्तर में सीएम केजरीवा ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दोस्तों सीधा जेल से मैं आपके बीच आया हूं. आपके बीच आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है. मैंने आज भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया. हमलोगों पर बजरंगबली की कृपा है. यही वजह है कि मैं आपके बीच हूं. पीएम मोदी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे ‘वन नेशन, वन लीडर’ की ओर बढ़ रहे हैं. मैं आपको इसके उदाहरण दे सकता हूं. उन्होंने कहा कि यह भी संभव है कि वे योगी आदित्य नाथ को पद से हटा दें. इससे पहले इन्होंने रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को भी पद से हटाया.

हमारी पार्टी को कुचलने की कोशिश हुई

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 50 दिन के बाद आपके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है. अभी मैंने परिवार के साथ मंदिर जाकर दर्शन किए. किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि चुनाव के दौरान मैं आपके बीच नजर आऊंगा, लेकिन हमारे ऊपर बजरंग बली की कृपा है. हमारी पार्टी को कुचलने, खत्म करने की कोशिश हुई है. एक साथ हमारी पार्टी के चार नेताओं को जेल भेज दिया गया.

जितने भी विपक्ष के नेता हैं वो जेल में होंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक मिशन चलाया हुआ है. उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’ है. वे विपक्ष के नेताओं को जेल भेजना चाहते हैं. यदि वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जैसे नेता जेल के अं दर डाल दिए जाएंगे.

हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल

इससे पहले ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद मंदिर में माथा टेकने पहुंचे. केजरीवाल के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे. शुक्रवार को अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर निकलते ही दिल्ली के सीएम ने भगवान हनुमान का धन्यवाद व्यक्त किया और ‘तानाशाही के खिलाफ लड़ाई’ में लोगों से समर्थन मांगा.

Read Also : Lok Sabha Election 2024: …तो एक-एक साल में बदलेगा देश का पीएम, I-N-D-I-A गठबंधन पर अमित शाह का तंज

केजरीवाल का रोड शो आज

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्रों में दो रोड शो आज शाम करेंगे. सुप्रीम कोर्ट द्वारा बेल दिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल कल रात को जेल से रिहा हुए थे. उन्हें कोर्ट ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है. दो जून को उन्हें सरेंडर करना होगा.

Previous article International Nurses Day: पहली बार कब मनाया गया था अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, जानिए पूरी डिटेल
Next article Saadat Hasan Manto : मुकदमों और मुफलिसी के बावजूद चलती रही मंटो की बेबाक कलम  
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel