[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर किया बड़ा हमला-दिल्ली सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की रची जा रही है साजिश

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर किया बड़ा हमला-दिल्ली सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की रची जा रही है साजिश

0
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर किया बड़ा हमला-दिल्ली सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की रची जा रही है साजिश
अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal News : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में राजनीति तेज हो गई है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘सूत्रों के अनुसार मुझे यह जानकारी मिली है कि हाल ही में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग के बीच बैठक हुई थी. इस बैठक में सीएम आतिशी के खिलाफ कोई भी झूठा मामला बनाकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ऊपर से आदेश दिया गया है.” अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे ये भी सूचना है कि आतिशी और अन्य आप नेताओं के यहां रेड किए जाएंगे. सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है.

बीजेपी ने दिल्ली में कोई विकास का काम नहीं किया : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने कहा कि पिछले दस सालों में बीजेपी ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है. बीजेपी ने सिर्फ अरविंद केजरीवाल को गाली देने का काम किया है. वे सिर्फ मुझे अपमानित करके वोट मांगते हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी ने किसी पार्टी के खिलाफ अभियान नहीं चलाया है, बल्कि हमने अपने कार्यों के आधार पर सकारात्मक अभियान चलाकर जनता से वोट मांग रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना और वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की योजना की घोषणा की है. इन योजनाओं को लेकर जनता में जो उत्साह है और जितने बड़े पैमाने पर इन योजनाओं में रजिस्ट्रेशन हो रहा है उससे बीजेपी घबरा गई है. दिल्ली कैबिनेट ने पहले ही 1000 रुपये भत्ते को मंजूरी दे दी है और अधिसूचना जारी कर दी गई है.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

बीजेपी चुनाव में बुरी तरह हार रही है: अरविंद केजरीवाल

बीजेपी ने पिछले दस सालों में जिस तरह जनता को ठगा है, उसकी वजह से वे बुरी तरह हार रहे हैं. इस चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक हार मिलेगी. उनके पास ना तो कोई सीएम फेस है और ना ही वो जनता को ये बता पा रही है कि जनता उन्हें क्यों वोट दें. दस साल उनकी भी सरकार थी, उनके पास फंड था, एलजी थे, लेकिन बीजेपी ने कुछ नहीं किया. अब जब हम अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं, तो उन्हें दिक्कत हो रही है.

इसे भी पढ़ें : Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी को टिकट

Previous article जमशेदपुर में पुलिस की पिटाई से युवक की हो गयी थी मौत, तब निर्मल महतो के आंदोलन से हिल गया प्रशासन
Next article बिहार चुनाव में RJD से किनका टिकट फिक्स, किसका कटेगा पत्ता? तेजस्वी यादव ने खुलकर बताया
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel