[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके कर्मों की वजह से हुई’, जानें क्या बोले अन्ना हजारे

‘अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके कर्मों की वजह से हुई’, जानें क्या बोले अन्ना हजारे

0
‘अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके कर्मों की वजह से हुई’, जानें क्या बोले अन्ना हजारे
arvind-kejriwal-with-anna-hazare

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है. आप लगातार बीजेपी पर हमलावर है और लोकसभा चुनाव से पहले अपने नेता की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर हमलावर है. पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को साजिश बताया है. आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल अन्ना आंदोलन के बाद चर्चा में आए थे. यही वजह है कि लोग मामले पर आंदोलनकारी अन्ना के रिएक्शन का वेट कर रहे थे.

गिरफ्तारी केजरीवाल के अपने कर्मों की वजह से हुई

लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों की वजह से हुई है. मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार, अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बात से मैं बहुत परेशान हूं कि जो अरविंद केजरीवाल मेरे साथ आंदोलन करते थे…शराब के खिलाफ आवाज उठाते नजर आते थे, वे अब शराब नीतियां तैयार कर रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है, लेकिन वह क्या करेंगे? सत्ता के सामने किसी की चलती नहीं है. उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है. अब कानून अपना काम करेगा.

Read Also : Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली, जानें क्या दी दलील

2011 के आंदोलन के बाद केजरीवाल आए चर्चा में

यहां चर्चा कर दें कि अरविंद केजरीवाल 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन में नजर आए थे. इसके बाद वो लोगों के बीच फेमस होते चले गए. 2012 में केजरीवाल ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ा जिसमें वे सफल रहे. इस वक्त उनके साथ कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण जैसे दिग्गज भी थे लेकिन धीरे-धीरे इनकी दूसरी अरविंद केजरीवाल से बढ़ती चली गई.

Previous article डबल बैटरी वाली इस शानदार स्कूटर पर मिल रहा है फ्री एडवांटेज पैकेज, 27000 रुपए का मिलेगा बेनिफिट
Next article Banks NPA Survey: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, सरकारी बैंकों का घटा एनपीए, निजी बैंकों का भी सुधरा हाल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel