[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित, 31 मई को होगी

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित, 31 मई को होगी

0
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित, 31 मई को होगी

लखनऊ : देशभर में 26 अप्रैल को एक साथ होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित हो गयी है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और लॉक डाउन के बीच बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के मेडिकल रिव्यू न होने के कारण अब कंबाइंड प्रवेश परीक्षा (सीइइ) 26 अप्रैल को नहीं हो सकेगी. रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को देश के सभी जोनल भर्ती मुख्यालयों के एडीजी व अन्य सैन्य अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बुलायी बैठक में इस लिखित परीक्षा को 31 मई को कराने का आदेश दिया है.

सेना में सैनिक जीडी, एसकेटी, नर्सिंग सहायक, ट्रेड्समैन, सैनिक क्लर्क के पदों पर भर्ती मुख्यालय लखनऊ की रैली फतेहपुर में दो से 20 फरवरी तक हुई थी. ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद इस रैली में लखनऊ सहित 13 जिलों के करीब 50 हजार योग्य अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था.

रैली में दौड़, शारीरिक दक्षता और मेडिकल की प्रक्रिया पूरी की गयी थी. कुछ अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से अनफिट कर उनको बेस व मध्य कमान सैन्य अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिव्यू के लिए भेजा गया था. कोरोना के कारण सैन्य अस्पतालों में रिव्यू के कार्य को स्थगित कर दिया गया. वहीं सेना ने यूपी के लखनऊ, उत्तराखंड के अल्मोड़ा, मध्य प्रदेश के जबलपुर व ग्वालियर सहित देश भर के भर्ती मुख्यालयों के रैली में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की तिथि 26 अप्रैल तय की थी.

Previous article पचास हजार रुपये का इनामी कुबेर चढ़ा बक्सर पुलिस के हत्थे
Next article बोकारो में पर्याप्त मात्रा में है हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel