[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Earthquake: रात के सन्नाटे में कांपी धरती, अंडमान-निकोबार में 6.2 तीव्रता का भूकंप

Earthquake: रात के सन्नाटे में कांपी धरती, अंडमान-निकोबार में 6.2 तीव्रता का भूकंप

0
Earthquake: रात के सन्नाटे में कांपी धरती, अंडमान-निकोबार में 6.2 तीव्रता का भूकंप
Earthquake Tremor

Andaman And Nicobar Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार की रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई है. भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर नीचे गहराई में बताया जा रहा है. भूकंप इतना तेज था कि इमारतें हिलने लगीं. हालांकि अभी तक किसी तरह की जानमाल की क्षति की सूचना सामने नहीं आई है. आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है.

जुलाई की शुरुआत से ही देश के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. राजधानी दिल्ली में जुलाई के महीने में अब तक 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसके अलावा 22 जुलाई को गुजरात के कच्छ में भी भूकंप आया था. वैज्ञानिकों ने इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी थी.

भूकंप क्यों आता है?

वैज्ञानिकों के अनुसार, धरती चार परतों से बनी हुई है. इन चार परतों में इनर कोर, आउटर कोर, मैंटल और क्रस्ट शामिल हैं. क्रस्ट और ऊपरी मैंटल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं. ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई भागों में बंटी होती है, जिसे टेक्टोनिक प्लेट्स भी कहा जाता है. पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं, जो घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट्स बहुत ज्यादा जोर से हिलती हैं, तो हमें भूकंप के झटके महसूस होते हैं.

अंडमान और निकोबार में भूकंप

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप की आवृत्ति अधिक है. पिछले 10 वर्षों में, इस क्षेत्र में 511 भूकंप आए हैं, जिनकी तीव्रता 4 या अधिक थी. यह औसतन प्रति वर्ष 51 भूकंप के बराबर है. इस क्षेत्र में सबसे बड़ा भूकंप 1941 में आया था, जिसकी तीव्रता 8 थी .

यह भी पढ़े: Tariff: ट्रंप की बड़ी डील, यूरोपीय यूनियन पर 15% टैरिफ, अमेरिकी हथियार भी खरीदेगा EU

यह भी पढ़े: केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, यमन से आई बड़ी खबर | Nimisha Priya Death Sentence Cancelled

यह भी पढ़े: Watch Video : दिल्ली में पीटा जा रहा है बंगाली लोगों को? सीएम ममता बनर्जी के वीडियो शेयर करने के बाद मचा हड़कंप

Previous article बिहार के सहरसा से चलने वाली हाटे बाजारे एक्सप्रेस का ठहराव बढ़ा, इस स्टेशन पर 2 मिनट रुकेगी गाड़ी
Next article Nag Panchami Wishes: आज नागपंचमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये प्यारे संदेश और शुभकामनाएं
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel