[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National वाराणसी और अयोध्या से मुंबई तक चलेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

वाराणसी और अयोध्या से मुंबई तक चलेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

0
वाराणसी और अयोध्या से मुंबई तक चलेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने दिखाई दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी, फोटो- पीटीआई

Amrit Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (28 अप्रैल) को वाराणसी से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेनें वाराणसी से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच चलेंगी. नई ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. रेल मंत्रालय के अनुसार रेलवे कनेक्टिविटी से धार्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. वाराणसी और अयोध्या प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र हैं जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं. रेलवे मंत्रालय ने कहा है कि बनारस-हडपसर सेवा से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचना आसान होगा, जबकि अयोध्या-मुंबई सेवा से श्री राम मंदिर तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इन ट्रेनों से दैनिक यात्रियों, प्रवासी श्रमिकों और तीर्थयात्रियों को काफी लाभ होगा. उन्हें सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

वाराणसी–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट

वाराणसी–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शाम को वाराणसी से रवाना होगी और लगभग 30 घंटे में हडपसर पहुंचेगी. यात्रा के दौरान यह 18 स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें प्रयागराज, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल, मनमाड और दौंड जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं.

अयोध्या–मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट

अयोध्या–मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या कैंट से शाम को रवाना होकर करीब 28 घंटे में मुंबई पहुंचेगी. रास्ते में यह प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, नासिक रोड और ठाणे जैसे अहम स्टेशनों पर रुकेगी. इससे यात्रियों को सीधी और आसान यात्रा का विकल्प मिलेगा. अधिकारियों ने बताया कि पहली यात्रा के बाद जल्द ही दोनों ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होगा.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अमृत भारत ट्रेनों को खास तौर पर आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं. ये ट्रेनें काफी आरामदायक हैं, इस कारण यात्रियों को सफर की थकान अपेक्षाकृत कम महसूस होगी. हालांकि इसका किराया सामान्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों से करीब 15 से 17 प्रतिशत अधिक रखा गया है, लेकिन रेलवे का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा और सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

अमृत भारत ट्रेनों की खासियत

अयोध्या कैंट के वरिष्ठ लोको पायलट आशुतोष चौरासिया ने अमृत भारत ट्रेन की प्रमुख खासियत के बारे में बताया कि इसमें 22 कोच हैं, कम स्टॉपेज हैं और यात्रा का समय काफी कम हो जाता है. उन्होंने कहा कि सभी कोचों में कैमरे लगाए गए हैं और ट्रेन के दोनों सिरों पर इंजन लगे हैं, जिससे दक्षता में सुधार हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि अलग-अलग मार्गों और समय-सारणी पर अलग-अलग पायलट ट्रेन का संचालन करते हैं.

सुरक्षा का रखा गया है खास ख्याल

लोको पायलट आशुतोष चौरासिया ने यह भी बताया कि अमृत भारत ट्रेन में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है. ट्रेन में एलएचबी डिब्बें है. इससे दुर्घटनाओं के जोखिम कम हुए हैं. अमृत भारत ट्रेन के एलएचबी (Linke Hofmann Busch) डिब्बे स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं. ये पारंपरिक आईसीएफ (ICF) कोचों की तुलना में हल्के और ज्यादा सुरक्षित होते हैं. इनमें एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन और डिस्क ब्रेक होते हैं, जो दुर्घटना में कम नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा सभी डिब्बे महिलाओं की सुरक्षा के लिए कैमरों से लैस हैं और इनमें पर्यावरण अनुकूल शौचालय हैं.

Previous article 1.319 किलो अफीम के साथ पंजाब के दो तस्कर सहित चार गिरफ्तार
Next article रांची-लोहरदगा यात्री ट्रेन में यात्रियों की भीड़, महिला बोगी में पुरुषों का कब्जा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel