[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Amit Shah Video : आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए, अमित शाह ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

Amit Shah Video : आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए, अमित शाह ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

0
Amit Shah Video : आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए, अमित शाह ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
Akhilesh Yadav and Amit Shah

Amit Shah Video : गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले तीन आतंकवादी मारे गए हैं. उनके भाषण के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टिप्पणी की, जिससे सदन में हंगामा हो गया. अखिलेश यादव ने कहा, “आपकी पाकिस्तान से बात हुई.” इस पर अमित शाह ने उन्हें शांत रहने और बैठकर बात सुनने को कहा. इस टकराव से संसद में माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया.

अमित शाह ने कहा, “मैं उम्मीद कर रहा था कि विपक्ष इस बात से खुश होगा कि पहलगाम हमले के दोषियों को मार दिया गया है.” अखिलेश यादव को बैठने के लिए बोलते हुए शाह ने कहा कि आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए.

ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में क्या बोले शाह

अमित शाह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान सुलेमान उर्फ फैजल जट, अफजाल और जिबरान को मार गिराया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों के आकाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया है और सेना तथा सीआरपीएफ ने आतंकवादियों को ढेर कर दिया.’’

यह भी पढ़ें : Parliament Monsoon Session : बैसरन घाटी में हमारे 26 लोगों को मारने वाले तीनों आतंकी मारे गए, लोकसभा में बोले अमित शाह

शाह ने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा बैठक में तय किया था कि ये हत्यारे छिप कर पाकिस्तान न भाग पाएं.’’ उन्होंने बताया कि पूरी छानबीन के बाद यह पुष्टि की गई कि इन तीनों आतंकवादियों ने ही 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की जान ली थी.

Previous article Operation Mahadev : संसद में बोले अमित शाह- पहलगाम हमले के दोषी तीनों आतंकियों को मार गिराया गया
Next article Amazon, Myntra में चाहिए नौकरी, आज ही सीखें ये 5 कोर्स, एक के लिए चाहिए बेसिक कोडिंग का ज्ञान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel