[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Amit Shah Speech : देश के गृह मंत्री हैं, कुछ भी कह सकते हैं, अमित शाह पर रामगोपाल यादव का तंज

Amit Shah Speech : देश के गृह मंत्री हैं, कुछ भी कह सकते हैं, अमित शाह पर रामगोपाल यादव का तंज

0
Amit Shah Speech : देश के गृह मंत्री हैं, कुछ भी कह सकते हैं, अमित शाह पर रामगोपाल यादव का तंज
लोकसभा में अमित शाह (Photo: PTI)

Amit Shah Speech : सपा सांसद रामगोपाल यादव ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी  है. उन्होंने कहा कि वे देश के गृह मंत्री हैं, इसलिए कुछ भी कह सकते हैं. लेकिन कई बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें उन्हें नहीं कहना चाहिए. यादव ने कहा कि गृह मंत्री देश की एकता का प्रतीक होता है. यदि वही ऐसा बयान दे दे जो देश में विभाजन का माहौल पैदा करे, तो यह ठीक नहीं माना जाएगा.

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश : कांग्रेस सांसद किरण कुमार

कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि SIR को लेकर हमारे सवाल वर्तमान स्थिति से जुड़े हैं, लेकिन अमित शाह इसे घुसपैठियों से जोड़कर मुद्दे को भटका रहे हैं. चमाला ने कहा कि बिहार में SIR होने के बाद भी फर्जी वोट और एक व्यक्ति के कई EPIC नंबर मौजूद हैं, इसलिए यह प्रक्रिया सिर्फ दिखावा लगती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घुसपैठियों को हटाने की बात कहकर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही है.

कभी नहीं सोचा था कि बहस का स्तर इतना नीचे जा सकता है : आरजेडी सांसद मनोज झा

आरजेडी सांसद मनोज झा ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पहले चुनाव आयोग के पास गए थे, लेकिन वहां कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, तभी मामला आगे बढ़ पाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लोकसभा में बहस का स्तर इतना नीचे जा सकता है. मनोज झा के अनुसार बहस में वह मूल भावना ही गायब दिखी, जो व्यापक और गंभीर चर्चा का आधार होनी चाहिए थी.

यह भी पढ़ें : Amit Shah On Lok Sabha: गृह मंत्री अमित शाह की किस बात पर कांग्रेस को लगी मिर्ची? लोकसभा से कर दिया वॉकआउट

Thumb 001 4
देखें 14 दिसंबर के पॉडकास्ट में
Previous article Winter Fashion Tips: खूबसूरत अंदाज में ओढ़ेंगे शॉल, तो विंटर में भी दिखेंगी कूल और स्टाइलिश
Next article Stock Market: फेड के फैसलों से ग्लोबल मार्केट में सुधार, भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखे सकारात्मक प्रभाव
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel