[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Amit Shah: ‘किसी की कृपा से संसद में नहीं आया..’, राज्यसभा में TMC नेता की टिप्पणी पर भड़के अमित शाह

Amit Shah: ‘किसी की कृपा से संसद में नहीं आया..’, राज्यसभा में TMC नेता की टिप्पणी पर भड़के अमित शाह

0
Amit Shah: ‘किसी की कृपा से संसद में नहीं आया..’, राज्यसभा में TMC नेता की टिप्पणी पर भड़के अमित शाह
Amit Shah, ANI

Amit Shah: राज्यसभा में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले को जोरदार फटकार लगाई. सदन में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान गोखले ने शाह पर टिप्पणी की. इस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कड़ी आपत्ति जताई. सत्ता पक्ष की ओर से कड़ी आपत्ति को देखते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गोखले को आगाह किया और उनके शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया. इस दौरान गृह मंत्री शाह अमित शाह ने कहा कि वो किसी की कृपा से यहां नहीं आए हैं. चुनाव जीतकर यहां पहुंचे हैं.

अमित शाह ने लगाई फटकार

सदन में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने ईडी और सीबीआई का मुद्दा उठाया था. गोखले ने आरोप लगाया कि सीबीआई की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार से जुड़े 6,900 से अधिक मामले लंबित हैं. इस पर उन्हें टोकते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू करने के लिए कहा गया है, लेकिन शायद उन्हें नहीं पता कि सीबीआई या ईडी गृह मंत्रालय के तहत नहीं आती हैं. शाह ने कहा अगर गोखले को चर्चा का दायरा बढ़ाने की अनुमति दी जाती है तो वह भी अपने जवाब का दायरा बढ़ाएंगे और हर चीज का जवाब दिया जाएगा.

मैं किसी से नहीं डरता- अमित शाह

अमित शाह की बात पर साकेत गोखले ने टिप्पणी करते हुए कहा ‘माननीय मंत्री जी बोलने से पहले ही डर गए’. इस पर अमित शाह ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा “मैं किसी की कृपा से यहां नहीं आया. मैं सात बार चुनाव जीतकर आया हूं. एक विचारधारा का विरोध कर यहां नहीं घुस गया हूं. डरने का सवाल ही नहीं उठता.”

बयान वापस लेने की उठाई मांग

गोखले के बयान का सदन के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और कुछ अन्य बीजेपी नेताओं ने जोरदार विरोध किया. साथ ही, उनसे अपना बयान वापस लेने की मांग की. हालांकि, गोखले ने बयान वापस लेने से इनकार कर दिया. इसपर जेपी नड्डा ने कहा कि गोखले की टिप्पणी असंसदीय और अपमानजनक है, और अगर गोखले इसे वापस लेने से इनकार करते हैं तो सभापति को इसे रिकॉर्ड से हटा देना चाहिए. रीजीजू ने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी उचित नहीं थी और चर्चा के लिए यह सही माहौल नहीं बनाती.

रिकॉर्ड से हटाया गया बयान

राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखड़ ने कहा कि टीएमस नेता गोखले को किसी वरिष्ठ मंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि गोखले की टिप्पणी रिकॉर्ड से हटा दी जानी चाहिए क्योंकि यह व्यक्तिगत थी.

Previous article Dhanbad News : गोविंदपुर में यात्री बस से 80 लाख के गहनों की चोरी मामले में एमपी से एक गिरफ्तार
Next article ranchi news : संस्कृति और इतिहास के संरक्षण में संग्रहालय की भूमिका अहम : सुदिव्य सोनू
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel