[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अमित शाह ने असम में कहा- कांग्रेस ने 15 साल तक रुपये हड़पे

अमित शाह ने असम में कहा- कांग्रेस ने 15 साल तक रुपये हड़पे

0
अमित शाह ने असम में कहा- कांग्रेस ने 15 साल तक रुपये हड़पे
अमित शाह (File Photo)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (15 मार्च) को असम में 2,092 करोड़ रुपये की लागत वाली स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस पर निशाना साधा. शाह ने कहा कि 10 साल पहले असम की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था बदहाल थी. कांग्रेस केवल अपने नेताओं के परिवारों की ‘आर्थिक सेहत’ के लिए काम करती थी.

आगे अमित शाह ने कहा कि हिमंत ने असम के स्वास्थ्य क्षेत्र को गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों के बराबर ला खड़ा किया है. कांग्रेस ने 15 साल तक असम के स्वास्थ्य बजट से हर साल 150 करोड़ रुपये हड़पे. उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में हाशिए पर रह रहे वर्गों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करती है. 

देश को बदनाम कर रहे हैं राहुल गांधी

शाह ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी का विरोध करने के चक्कर में राहुल गांधी देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके ऐसे कदमों का कोई भी भारतीय समर्थन नहीं करता.

शाह से हिमंत ने क्या कहा कार में

शाह ने कहा कि वे हिमंत बिस्वा सरमा की कोशिशों की सराहना करते हैं, जिन्होंने असम को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए काफी काम किया है. शाह ने बताया कि आज कार में बातचीत के दौरान हिमंता ने उनसे कहा कि वे असम को ऐसा बनाना चाहते हैं, जहां इलाज के लिए किसी भी मरीज को असम के बाहर न जाना पड़े. उनका टारगेट है कि असम में ही ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं हों, जहां पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के गरीब मरीज भी इलाज करा सकें.

स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत अमित शाह ने की

शाह ने गुवाहाटी में 675 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) का उद्घाटन किया. ‘असम कैंसर केयर फाउंडेशन’ (एसीसीएफ) के तहत गोलाघाट और तिनसुकिया में निर्मित कैंसर केंद्रों का भी ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन उन्होंने किया. इनमें से हर सेंटर का निर्माण 135 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है.

यह भी पढ़ें : असम में बोले पीएम मोदी: सीमावर्ती गांव देश के पहले गांव, चाय बागान वर्कर्स को मिला हक

शाह ने दीफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (220 करोड़ रुपये), जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (310 करोड़ रुपये) और बारपेटा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (284 करोड़ रुपये) में सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों की ऑनलाइन माध्यम से आधारशिला रखी. उन्होंने गुवाहाटी में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य भवन और 115 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अभयपुरी जिला अस्पताल की भी आधारशिला रखी.

Previous article मिडिल ईस्ट में जंग का असर, CBSE ने रद्द की बोर्ड परीक्षाएं
Next article राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, होटल पनास में तेजस्वी की रणनीतिक बैठक
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel