[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National India Pakistan War: अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो

India Pakistan War: अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो

0
India Pakistan War: अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो
America lashed out Pakistan

India Pakistan War: भारत के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है. अमेरिका ने पाक को तत्काल तनाव कम करने के लिए कहा है. अमेरिका के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से फोन पर बात की. जिसमें कहा, पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करना बंद करे. अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, “विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से बात की. दोनों कॉल में विदेश मंत्री ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया और हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिकी समर्थन व्यक्त किया.”

कश्मीर में जो हुआ वह भयानक है

यह पूछे जाने पर कि क्या यह संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत का भी दृष्टिकोण है कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों का समर्थन कर रहा है, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, “आज की दुनिया में स्पष्ट रूप से, यह एक ऐसा आह्वान है जो हम दशकों से करते आ रहे हैं. यह वह गतिशीलता है जिसे हमने मध्य पूर्व में जीवन को अस्त-व्यस्त करते हुए देखा है और स्पष्ट रूप से कश्मीर में जो हुआ वह भयानक है और हम सभी ने अपनी संवेदनाएं भेजी हैं. दुनिया ने उस तरह की हिंसा की प्रकृति को अस्वीकार कर दिया है.”

निकी हेली ने भारत के जवाबी कार्रवाई के अधिकार का समर्थन किया,

भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निकी हेली ने गुरुवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी कार्रवाई करने और अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पीड़ित की भूमिका निभाने का अधिकार नहीं है. भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे. इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया.

सऊदी के विदेश मंत्री पाकिस्तान जाएंगे

भारत और पाकिस्तान के बीच तारी तनाव को दूर करने के लिए सऊदी अरब के विदेश मंत्री पाकिस्तान जाएंगे.

Previous article नपे सदर अस्पताल उपाधीक्षक
Next article Bhagalpur news सांसद सुदामा प्रसाद मृतक विनय गुप्ता के परिजन से मिलकर जानकारी ली
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel