[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ambedkar Row : सदन से सोशल मीडिया तक, पीएम मोदी के तीर से कांग्रेस हुई जख्मी

Ambedkar Row : सदन से सोशल मीडिया तक, पीएम मोदी के तीर से कांग्रेस हुई जख्मी

0
Ambedkar Row : सदन से सोशल मीडिया तक, पीएम मोदी के तीर से कांग्रेस हुई जख्मी
Ambedkar Row / PM Modi

Ambedkar Row : सदन में कांग्रेस को घेरने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अब सोशल मीडिया के माध्यम से देश की सबसे पुरानी पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं. उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा- हमारी सरकार ने पंचतीर्थ पर काम किया. डॉ. अंबेडकर से जुड़े 5 प्रतिष्ठित स्थानों को विकसित करने पर सरकार का फोकस रहा. कई दशकों से चैत्य भूमि के लिए भूमि का मुद्दा लंबित था, हमारी सरकार ने न केवल इस मुद्दे को सुलझाया, बल्कि मैं वहां प्रार्थना करने भी गया हूं. हमने दिल्ली में 26, अलीपुर रोड को भी विकसित किया है, जहां डॉ. अंबेडकर ने अपने अंतिम वर्ष बिताए थे. लंदन में जिस घर में वे रहते थे, उसे भी सरकार ने अधिग्रहित कर लिया है. जब डॉ. अंबेडकर की बात आती है, तो हमारा सम्मान और श्रद्धा सबसे ऊपर होता है.

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- हम जो कुछ भी हैं, वह डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के कारण ही हैं. हमारी सरकार ने पिछले एक दशक में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के सपने को पूरा करने की कोशिश की. किसी भी क्षेत्र को लें- चाहे वह 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकालना हो, या फिर एससी/एसटी एक्ट को मजबूत करना हो. हमारी सरकार ने सकारात्मक कदम उठाए. उन्होंने आगे लिखा- हमारी सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जैसे स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना चलाए. इनमें से प्रत्येक ने गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के जीवन को छुआ है.

Read Also : Parliament : बीआर अंबेडकर पर सदन में संग्राम, देखें आखिर अमित शाह ने ऐसा क्या कह दिया

अपने अगले पोस्ट में मोदी ने लिखा- यदि कांग्रेस और उसका सड़ा हुआ तंत्र यह सोचता है कि उनके दुर्भावनापूर्ण झूठ उनके कई वर्षों के कुकर्मों को छिपा लेगा, तो ऐसा नहीं होने वाला है. खासकर डॉ. अंबेडकर के प्रति उनके अपमान को कोई छिपा नहीं सकता. वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं! भारत के लोगों ने बार-बार देखा है कि कैसे एक वंश के नेतृत्व वाली एक पार्टी ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी/एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए हर संभव गंदी चाल चली है.

Previous article क्या धोनी को भूल गए! Ashwin ने रिटायरमेंट के बाद किन खिलाड़ियों को कहा थैंक्यू
Next article Bokaro News: बोकारो में पुल दह जाने से डेढ़ दर्जन गांवों से कटा संपर्क, आवागमन ठप होने से ग्रामीण परेशान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel