[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ा हादसा, कुलगाम में 3 बसों की टक्कर, 10 घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ा हादसा, कुलगाम में 3 बसों की टक्कर, 10 घायल

0
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ा हादसा, कुलगाम में 3 बसों की टक्कर, 10 घायल
amarnath yatra

Amarnath Yatra: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आधार शिविर जा रहे अमरनाथ यात्रियों के काफिले की तीन बस रविवार को आपस में टकरा गईं, जिससे कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही कुलगाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घायल श्रद्धालुओं को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. यह घटना टचलू क्रॉसिंग पास कुलगाम के खुदवानी इलाके में हुई.

बताया जा रहा है कि यात्रियों का काफिला जब जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे से होते हुए बालटाल की ओर बढ़ रहा था, तब यह घटना घटी. जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं को अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. हालांकि कई बसों के सामने की ओर के कांच टूटकर जमीन पर गिरे मिले.

5 जुलाई को भी हुआ था बस हादसा

हादसे में सुरक्षित यात्रियों को दूसरे वाहन में शिफ्ट कर घटना स्थल से रवाना किया गया. हादसे में घायल यात्रियों के बयान सामने आए हैं. इससे पहले 5 जुलाई को अमरनाथ जा रही 3 बसों की आपस में टक्कर हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 36 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे. घटना का कारण बस के ब्रेक फेल बताया जा रहा है.

1.83 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अब तक किया दर्शन

अधिकारियों ने बताया है कि अब तक 1.83 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में पहुंचकर भगवान शिव के हिम स्वरूप का दर्शन किया है. प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य में 34 आवासीय केंद्र बनाए गए हैं.

यह भी पढ़े: Radhika Yadav Murder : राधिका को शॉर्ट्स पहनने और लड़कों से बात करने से रोका जाता था

यह भी पढ़े: Raja Raghuvanshi Murder Case Update: सोनम के दो मददगार जमानत पर रिहा, जानिए कोर्ट में क्या बोले वकील

Previous article Bihar News: अब वंशावली पर पार्षद के साथ तहसीलदार का भी होगा हस्ताक्षर, नगर निगम ने जारी किया फॉर्मेट
Next article Relationship Tips: रिश्तों में खुशहाली लाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स, आपका प्यार होगा और भी गहरा
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel