[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ajit Pawar Funeral : ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारे लगे, बारामती में हुआ अंतिम संस्कार

Ajit Pawar Funeral : ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारे लगे, बारामती में हुआ अंतिम संस्कार

0
Ajit Pawar Funeral : ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारे लगे, बारामती में हुआ अंतिम संस्कार
अजित पवार का अंतिम संस्कार (Photo: PTI)

Ajit Pawar Funeral : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का अंतिम संस्कार बारामती में हुआ. अजीत पवार के बेटे पार्थ और जय ने अपने पिता और एनसीपी प्रमुख के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले एनसीपी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को उनकी ‘अंतिम यात्रा’ के लिए एक सजी हुई गाड़ी में ले जाया गया. गाड़ी को फूलों से सजाया गया, जिसमें पवार की तस्वीर लगी थी. इसमें एक बोर्ड पर लिखा था “स्वर्गीय अजितदादा पवार अमर रहें”. महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक (लगातार नहीं) डिप्टी सीएम रहे नेता की अंतिम यात्रा सुबह करीब 9 बजे विद्या प्रतिष्ठान कैंपस (गडीमा) से शुरू हुई. पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए यात्रा शहर से गुजरी. यह अंतिम यात्रा विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पर खत्म हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया.

अजित पवार के समर्थक ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगाते दिखे. अंतिम यात्रा में उनके बेटे जय पवार, भतीजे रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बारामती पहुंचे.

दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘लियरजेट-45’ विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि बारामती हवाई अड्डे पर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘लियरजेट-45’ विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. मंत्रालय ने कहा कि बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें : चुनाव चिह्न से हुई अजित पवार के शव की पहचान! प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी बात

पवार के काटेवाडी गांव में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव काटेवाडी स्थित आवास पर गुरुवार सुबह सैकड़ों शोक संतप्त लोग उमड़ पड़े. पुणे जिले के काटेवाडी और आसपास के गांवों के शोक संतप्त लोग, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके आवास के बाहर उमड़ पड़े और ‘‘अजित दादा अमर रहे’’, ‘‘अजित दादा परत या’’ (अजित दादा कृपया वापस आ जाएं) जैसे नारे लगाने लगे. कई शोक संतप्त लोगों ने क्षेत्र के विकास में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसा नेता दोबारा नहीं जन्म लेगा.

पूरे राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. 28 जनवरी से शुरू हुआ राजकीय शोक 30 जनवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है. शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रमपूरे राज्य में नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : बारामती एयरपोर्ट पर अगर होता ये हाई-टेक सिस्टम, तो टल सकता था विमान हादसा! विशेषज्ञ का दावा

बारामती विमान हादसे में एडीआर दर्ज

पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत के संबंध में पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है. पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने बारामती तालुका पुलिस थाने में , दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है. प्रक्रिया के अनुसार, एडीआर को महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया जाएगा, जो वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर जांच करेगा. एएआईबी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन है. एएआईबी ने दुर्घटना की जांच अपने हाथ में ले ली है.

Previous article पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए आउट, घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का हाल
Next article Bihar Ka Mausam: 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा, फिर से पड़ेगी हांड कंपकंपाने वाली ठंड?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel