[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National विमान हादसे में अजित पवार की मौत; ममता बनर्जी और खरगे ने की जांच की मांग

विमान हादसे में अजित पवार की मौत; ममता बनर्जी और खरगे ने की जांच की मांग

0
विमान हादसे में अजित पवार की मौत; ममता बनर्जी और खरगे ने की जांच की मांग
अजित पवार का फाइल फोटो, इनसाइट में ममता बनर्जी और खरगे, फोटो पीटीआई

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत हो गई. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है.

जांच होनी चाहिए : खरगे

ममता बनर्जी की इस मांग के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, जांच तो होना चाहिए क्योंकि ऐसा हादसा हुआ है..सभी नेता विमान से जाते हैं, कॉरपोरेट के लोग भी जाते हैं. अहमदाबाद में दुर्घटना हुई. यह छोटा विमान था, ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच तो होनी चाहिए.

ममता बनर्जी ने कहा- हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा

बनर्जी ने कहा कि मौजूदा तंत्रों के माध्यम से सच्चाई सामने नहीं आएगी, केवल सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में की गई जांच ही विश्वसनीय होगी. उन्होंने कहा- हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है. बाकी सभी एजेंसियां ​​पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी हैं.

दिग्विजय सिंह ने विमान हादसे पर उठाया सवाल

अजीत पवार के निधन पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, सवाल यह है कि यह हादसा क्यों हुआ? शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसी कंपनी का एक विमान तीन साल पहले मुंबई में भी इसी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. यह घटना कम विजिबिलिटी के कारण हुई. DGCA को इस घटना की पूरी जांच करनी चाहिए. जिस कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस कंपनी के विमानों का मेंटेनेंस कौन कर रहा है?

लैंडिंग के दौरान अजित पवार का विमान हुआ क्रैश, सभी 5 लोगों की मौत

अजित पवार और 5 अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में मौत हो गई. पवार 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के लिए पुणे जिले में चार रैलियों को संबोधित करने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे. वीएसआर वेंचर्स की लीयरजेट 46 विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर इसका रडार से संपर्क टूट गया. 8 बजकर 50 मिनट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

ये भी पढ़ें: ‘दादा’ के बाद NCP का नेता कौन? किस ओर जाएंगे अजित पवार गुट के नेता? महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा सवाल

अजित पवार का आखिरी पोस्ट, हादसे से ठीक पहले लिखा था भावुक मैसेज

अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान

Ajit Pawar Net Worth: करोड़ों के मालिक थे महाराष्ट्र के डिप्टी CM, जानिए अजित पवार का बिजनेस पोर्टफोलियो और उनकी कुल संपत्ति

Ajit Pawar : सेल्फमेड नेता अजित पवार, जो पिता की असमय मौत के बाद टूटे नहीं; मजबूती से उभरे

Previous article पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत
Next article कोडरमा की राजनीति में बड़ा मोड़! हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शालिनी गुप्ता थामेंगी JMM का दामन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel