[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कांग्रेस नेता अजय राय समेत 30 लोगों पर FIR दर्ज, पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी का आरोप

कांग्रेस नेता अजय राय समेत 30 लोगों पर FIR दर्ज, पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी का आरोप

0
कांग्रेस नेता अजय राय समेत 30 लोगों पर FIR दर्ज, पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी का आरोप
कांग्रेस नेता अजय राय, फोटो एक्स

Ajay Rai vs PM Modi: पुलिस के मुताबिक अजय राय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित कर रास्ता जाम करने का आरोप है. राय शुक्रवार को महोबा दौरे पर गए थे.

अजय राय और अन्य के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता नीरज रावत की शिकायत पर अजय राय और अन्य आरोपियों के खिलाफ शनिवार तड़के भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) (अवरोध पैदा करना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 196(1) (धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) 189 (2) (गैर कानूनी सभा) और 132 (लोकसेवक को उसके कर्तव्य में बाधा डालना) के तहत यह मामला दर्ज किया गया है.

प्राथमिकी में क्या है आरोप?

दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि शुक्रवार को अहिरवार ने अपने समर्थकों के साथ समद नगर में बिना प्रशासनिक अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया और अजय राय को आमंत्रित किया. अजय राय 15-16 वाहनों के काफिले और 25 से 30 समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे. वाहनों को अस्त-व्यस्त तरीके से खड़ा करने से आम रास्ता अवरुद्ध हो गया. शिकायत में कहा गया है कि आवागमन सुचारू रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को अपना कार्य छोड़कर मौके पर पहुंचना पड़ा, जिससे सरकारी दायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हुई.

मेरे खिलाफ 10 नहीं, बल्कि 100 केस दर्ज कर लो, हम पीछे नहीं हटेंगे : अजय राय

PM नरेंद्र मोदी पर अपनी टिप्पणियों को लेकर अपने खिलाफ दर्ज FIR पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, महोबा की उस दलित लड़की को न्याय मिलना चाहिए. मेरे खिलाफ 10 नहीं, बल्कि 100 केस दर्ज कर लो. हम पीछे नहीं हटेंगे. यह एक AI-जनरेटेड वीडियो था. हमारे कार्यकर्ता भी निश्चित रूप से केस दर्ज करेंगे.

राय पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्प्णी करने का आरोप

शिकायतकर्ता रावत ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की और अपशब्द कहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. आरोप है कि इस वीडियो से समाज में जातिगत विद्वेष और आमजन में आक्रोश फैला है. भाजपा कार्यकर्ता भी आक्रोशित हैं और आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

सीएम योगी समेत बीजेपी नेताओं ने की राय के बयान की निंदा

मामला सामने आने के बाद भारतीय बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ विरोध का प्रदर्शन किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने राय के बयान की निंदा की.

Previous article ननद-भाभी की नोकझोंक वाला ‘ननद करे अएस’ सॉन्ग रिलीज, अनुराधा के एक्सप्रेशन ने लूटी महफिल
Next article आरा में मनरेगा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! बिना काम कराए निकाली गई राशि, देखते रह गए गरीब
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel