[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar अमेरिका के खराब फ्लाइट सिस्टम पर एयर इंडिया की नजर, जानिए हर दिन कितनी उड़ानें होती हैं संचालित

अमेरिका के खराब फ्लाइट सिस्टम पर एयर इंडिया की नजर, जानिए हर दिन कितनी उड़ानें होती हैं संचालित

0
अमेरिका के खराब फ्लाइट सिस्टम पर एयर इंडिया की नजर, जानिए हर दिन कितनी उड़ानें होती हैं संचालित

अमेरिका में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण विमैान सेवा बुरी तरह बाधित हो गई है. खामी को लेकर हजारों यात्री एयरपोर्ट से बिना यात्रा के लौट रहे हैं. वहीं, पूरे प्रकरण पर भारत की एयर इंडिया भी नजर बनाई हुई है. घटना को लेकर एयर इंडिया ने कहा कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण अमेरिका में उड़ानें ठप होने के बाद वह अमेरिकी प्राधिकरण के संपर्क में है. बता दें, एयर इंडिया एक सप्ताह में अमेरिका के लिए एक दिन में करीब छह से सात उड़ानें संचालित करती है.

गौरतलब है कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की प्रणाली में तकनीकी खराबी के बाद आज यानी बुधवार को अमेरिका में सैकड़ों विमानों की आवाजाही ठप हो गई. करीब 400 विमानों की उड़ाने इस खामी के कारण प्रभावित हुई हैं. इस बीच एफएए ने कंप्यूटर प्रणाली में खराबी के बाद विमानन कंपनियों को घरेलू उड़ानों के प्रस्थान को रोकने के लिये कहा. एफएए ने कहा, एफएए अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है.

राष्ट्रपति जो बाइडन ने ली जानकारी: वहीं, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन में आयी खराब को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी चिंता जाहिर की है. साथ ही, राष्ट्रपति ने डीओटी को खराबी के कारणों की पूरी जांच करने का निर्देश दिया. वहीं, एफएए सिस्टम में खराबी के बारे में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि फिलहाल साइबर हमले का कोई सबूत नहीं है.

Also Read: अमेरिका में नहीं उड़ पाए 400 से अधिक विमान, एयर मिशन सिस्टम फेल

इस कारण आयी खराबी: यह खराबी एफएए के नोटम (नोटिस टू एयर मिशन) प्रणाली में गड़बड़ी के बाद आई. यह प्रणाली देश भर के हवाई अड्डों पर हवाई क्षेत्र के मुद्दों और अन्य सुविधाओं में देरी के बारे में पायलटों और अन्य कर्मियों को सचेत करती है. उड़ानों पर नजर रखने वाली कंपनी फ्लाइटअवेयर के मुताबिक इस खराबी के कारण अमेरिका के भीतर संचालित, अमेरिका में आने वाली या अमेरिका से प्रस्थान करने वाली 1,200 से ज्यादा उड़ान की आवाजाही में देरी हुई है. जबकि 100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया.

भाषा इनपुट के साथ

Previous article जांच एजेंसी के अधिकारी की बेटी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बात बंद करने पर शादीशुदा युवक ने किया ये घिनौना काम
Next article वेस्ट बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन की फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी कर रहा था युवक, झारखंड से हुआ गिरफ्तार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel