[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar एयर इंडिया का विशेष ऑफर, यात्री बिना शुल्क के कर सकते हैं टिकट कैंसिल या रि-शेड्यूल

एयर इंडिया का विशेष ऑफर, यात्री बिना शुल्क के कर सकते हैं टिकट कैंसिल या रि-शेड्यूल

0
एयर इंडिया का विशेष ऑफर, यात्री बिना शुल्क के कर सकते हैं टिकट कैंसिल या रि-शेड्यूल

Air India: टाटा की स्वामित्व वाली एयर इंडिया कंपनी अपने यात्रियों के लिए नये साल के मौके पर खास ऑफर लेकर आयी है. नये ऑफर के तहत अब यात्री बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी बुकिंग को रि-शेड्यूल या कैंसिल कर सकते हैं. हालांकि इस ऑफर के साथ कंपनी ने एक शर्त भी रखी है. कंपनी यह इजाजत उस हालत में देगी जब फ्लाइट के कोहरे के कारण देरी से उड़ान भरने की संभावना बनेगी. एयर इंडिया के एक बयान के मुताबिक इसके लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.

यात्रियों को नहीं देना होगा कोई शुल्क
एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, विमानन कंपनी की ओर से यह ऑफर पिछली सर्दियों में शुरू की गई थी, इस साल भी इसे लागू किया गया है. इस योजना को एयर इंडिया ने फॉग केयर ऑफर नाम दिया है. बीते साल से ही कंपनी की ओर से यह ऑफर दी जा रही है. फॉग के कारण अगर फ्लाइट में देरी होता है तो प्रभावित यात्रियों को सहायता देने के लिए कंपनी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों को टिकट रि-शेड्यूल करने की सुविधा देती है.

गौरतलब है कि खराब मौसम के कारण आज यानी बुधवार को दिल्ली हवाईअड्डे से चार उड़ानों को डायवर्ट कर जयपुर भेजा गया. जिन विमानों को जयपुर भेजा गया उनमें स्पाइस जेट एयरलाइन के तीन और एयर इंडिया का एक विमान शामिल है. दरअसल बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाके घने कोहरे की चपेट में आ गये जिसके बाद दृश्यता बहुत कम हो गयी और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मंगलवार को भी घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित हुआ था.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 40 सूरज से चमक उठेगा अयोध्या! अद्भुत होगी सजावट

Previous article गोरखपुर: सूदखोरों ने 50 हजार रुपए कर्ज देकर वसूल लिए 10 लाख, फिर भी नहीं हुई भरपाई, जानें पूरा मामला
Next article West Bengal Breaking News : कांथी नगर पालिका के मेयर सुबल मन्ना को तृणमूल ने इस्तीफा देने को कहा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel