[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Air India Flight : दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

Air India Flight : दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

0
Air India Flight : दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग
एयर इंडिया का विमान (File Photo)

Air India Flight : इंदौर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया. पायलट को विमान के इंजन में आग का संकेत मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत वापसी का निर्णय लिया. विमानन कंपनी ने बताया कि सुरक्षा जांच के लिए विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और उन्हें दूसरे विमान से इंदौर भेजा जा रहा है. एयर इंडिया का कहना है कि विमान जल्द ही उड़ान भरेगा, ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया.

टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने कोई अतिरिक्त जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘31 अगस्त को इंदौर जा रही उड़ान संख्या एआई2913 उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस दिल्ली लौट आई, क्योंकि चालक दल को दाहिने इंजन में आग का संकेत मिला.’’

यह भी पढ़ें : रनवे पर फिसली एअर इंडिया की फ्लाइट, विमान में दो सांसद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

चालक दल ने इंजन को बंद कर दिया

विमानन कंपनी ने बताया कि तय मानकों के अनुसार चालक दल ने इंजन को बंद कर दिया और विमान को दिल्ली वापस लाया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतर गया. इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय को दे दी गई है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत महत्वपूर्ण कदम उठाए गए.

यह भी पढ़ें : ‘रनवे पर विमान होने के बावजूद मिली लैंडिंग की इजाजत’, कांग्रेस सांसदों के आरोपों पर आया एयर इंडिया का बयान

Previous article Vidur Niti: समाज में पाना चाहते है इज्जत तो इन 2 आदतों को तुरंत सुधारें
Next article Bihar News: बिहार के बच्चे बढ़ेंगे अब हाईटेक टेक्नोलॉजी की तरफ, स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे ये कोर्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel