[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ahmedabad Plane Crash Video: डॉक्टर्स हॉस्टल में गिरा एयर इंडिया का विमान, दूसरी मंजिल से कूदकर शख्स ने बचाई जान

Ahmedabad Plane Crash Video: डॉक्टर्स हॉस्टल में गिरा एयर इंडिया का विमान, दूसरी मंजिल से कूदकर शख्स ने बचाई जान

0
Ahmedabad Plane Crash Video: डॉक्टर्स हॉस्टल में गिरा एयर इंडिया का विमान, दूसरी मंजिल से कूदकर शख्स ने बचाई जान
BJ Medical College UG Hostel mess

Plane Crash Ahmedabad watch video: एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद तेजी से नीचे आते देखा गया. करीब दो बजे बल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल के मेस में जा गिरा. दुर्घटना के तुरंत बाद, इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया.

विमान क्रैश होता देख दूसरे मंजिल से कूद गया शख्स

एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर के बाद गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची रमीला ने बताया, “मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मेरा बेटा सुरक्षित है और मैंने उससे बात की है. वह दूसरी मंजिल से कूद गया था, इसलिए उसे कुछ चोटें आईं.”

विमान क्रैश होने से हॉस्टल के 15 से अधिक डॉक्टर घायल

विमान हादसे में हताहतों को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन खबर है कि जिस डॉ़क्टर हॉस्टल में विमान गिरा है, वहां 15 से अधिक डॉक्टर घायल हुए हैं.

यात्रियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर पर यात्रियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची पूनम पटेल ने बताया, “मेरी भाभी लंदन जा रही थीं. एक घंटे के भीतर मुझे खबर मिली कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसलिए मैं यहां आई हूं.” सिविल अस्पताल पहुंची भावना पटेल ने बताया, “मेरी बहन लंदन जा रही थी. दोपहर 1.10 बजे उसकी फ्लाइट थी, लेकिन फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई.”

विमान में सवार थे 242 लोग, जिसमें 53 ब्रिटिश नागरिक

एयर इंडिया के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही उड़ान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे.

Previous article शिविर में पांच आवेदन आये, योजनाओं की दी गयी जानकारी
Next article बाल श्रम निषेध है के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel