[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, 48 घंटे वहीं ठहरें, मिलिट्री साइट्स से दूर रहें

ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, 48 घंटे वहीं ठहरें, मिलिट्री साइट्स से दूर रहें

0
ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, 48 घंटे वहीं ठहरें, मिलिट्री साइट्स से दूर रहें
ईरान की तस्वीर (File Photo)

Advisory in Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम खत्म होने वाला है. इससे पहले भारतीय  एम्बेसी तेहरान ने मंगलवार (7 अप्रैल) शाम अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की. इसमें कहा गया कि ईरान में मौजूद भारतीय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, और कम से कम अगले 48 घंटे वहीं ठहरें. जरूरी न हो तो यात्रा से बचें, खासकर सेंसेटिव जगहों जैसे मिलिट्री साइट्स और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन के पास न जाएं. एम्बेसी ने जोर दिया कि किसी भी जरूरत के लिए एम्बेसी से लगातार संपर्क बनाए रखें.

इसके अलावा, लोगों को सलाह दी गई है कि मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग्स की ऊपरी मंजिलों पर न रहें, ताकि किसी संभावित हमले या स्ट्राइक से सुरक्षित वे रह पाएं. जो लोग एम्बेसी द्वारा अरेंज किये गये होटल में रह रहे हैं, उन्हें खासकर सलाह दी गई है कि होटल के अंदर ही रहें. होटल में मौजूद एम्बेसी स्टाफ से लगातार संपर्क बनाए रखें.

आधिकारिक ईमेल एड्रेस भी शेयर किया गया

एम्बेसी ने सभी भारतीय नागरिकों से कहा है कि सावधान रहें. स्थिति में किसी भी बदलाव के लिए ऑफिसियल अपडेट्स पर ध्यान रखें. मदद के लिए इमरजेंसी नंबर एक्टिव हैं और संपर्क के लिए एक आधिकारिक ईमेल एड्रेस भी शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें : डेडलाइन से पहले डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी

इमरजेंसी मोबाइल नंबर

  1. +989128109102
  2. +989128109109
  3. +989128109115
  4. +989932179359

ईमेल:  cons.tehran@mea.gov.in

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान मंगलवार (7 मई) की समय-सीमा तक होर्मुज स्ट्रेट खोलने और समझौते पर नहीं आता, तो आज रात पूरी सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी. अमेरिकी राष्ट्रपति की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब ईरान में हवाई हमलों में दो पुल और एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया गया.

Previous article वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन में बड़ी लापरवाही, जांच की मांग
Next article RR vs MI: 5-5 ओवर के लिए क्या होगा कट-ऑफ टाइम, कब तक होगा इंतजार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel