[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Coronavirus Lockdown : कोरोना को लेकर खतरे की घंटी, एक ही राज्‍य से 1000 लोग शामिल हुए थे मरकज कार्यक्रम में

Coronavirus Lockdown : कोरोना को लेकर खतरे की घंटी, एक ही राज्‍य से 1000 लोग शामिल हुए थे मरकज कार्यक्रम में

0
Coronavirus Lockdown : कोरोना को लेकर खतरे की घंटी, एक ही राज्‍य से 1000 लोग शामिल हुए थे मरकज कार्यक्रम में

हैदराबाद : तेलंगाना प्रशासन का अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में तेलंगाना के 1000 से अधिक लोग शामिल हुए होंगे.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उस कार्यक्रम में शामिल होने वाले छह लोगों की कोरोना वायरस से मौत होने के बाद राज्य सरकार ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं.

सोमवार को सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि 13-15 मार्च के बीच इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले छह लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है. अधिकारी ने बताया, हमारा अनुमान है कि 1,000 से अधिक लोग दिल्ली में कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उनके लौटने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर और पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं.

मृतकों के परिवार के सदस्यों को पृथक किया गया है. जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो की मौत गांधी अस्पताल में हुई, एक-एक व्यक्ति की मौत दो निजी अस्पतालों में और एक व्यक्ति की मौत निजामाबाद और एक व्यक्ति की मौत गडवाल शहर में हुई. सोमवार रात तक तेलंगाना में कोरोना वायरस के कुल 77 मामले सामने आए हैं जिनमें से 14 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं.

तेलंगाना सरकार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों से प्राधिकारियों को इसकी जानकारी देने को कहा है. तेलंगाना सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के बयान में कहा गया है कि जिसके पास इसकी जानकारी हो वो सरकार को सूचित करें.

निजामाबाद के कलेक्टर नारायण रेड्डी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि अब तक कार्यक्रम में शामिल होने वाले शहर के 53 लोगों के संपर्क में आए 200 से अधिक लोगों को पृथक रखा गया है. रेड्डी ने कहा, उनमें से एक व्यक्ति अभी भी दिल्ली में है और एक की मृत्यु हो चुकी है. शेष 51 लोग पृथक सेवा में हैं.

गडवाल डिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर पृथक रखा गया है। उन्होंने बताया, मृतक के बेटे, बहू और दो पोते-पोतियों में बुखार की शिकायत मिलने के बाद उन्हें गांधी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है. बेटे और बहू में संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनका इलाज चल रहा है.

Previous article Coronavirus Lockdown : सुशील मोदी बोले, जेल से ट्वीट कर सरकार को नहीं दें बेतुकी सलाह
Next article Coronavirus Pandemic : कोरोना के खिलाफ जंग में पीएम मोदी की मां हीरा बेन ने दिए 25000 रुपये
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel