[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Abhishek Manu Singhvi : 500 का एक नोट रखने वाले अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर कैसे पहुंचा नोटों का बंडल?

Abhishek Manu Singhvi : 500 का एक नोट रखने वाले अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर कैसे पहुंचा नोटों का बंडल?

0
Abhishek Manu Singhvi : 500 का एक नोट रखने वाले अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर कैसे पहुंचा नोटों का बंडल?
राज्यसभा में हंगामा

Abhishek Manu Singhvi : राज्यसभा में नोटों की गड्डियों पर हंगामा मच गया. सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सदन को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नियमित एंटी-सैबोटेज जांच के दौरान सदन के अंदर से रुपयों की गड्डी मिली है. नकदी सीट नंबर 222 के नीचे से मिली. यह वर्तमान में तेलंगाना से निर्वाचित कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित किया गया है. मामले की जांच चल रही है. इस घोषणा से सदन में हंगामा मच गया.

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे को इस मामले पर राज्यसभा में बोलने की अनुमति दी गई. उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और जबतक सच सामने नहीं आ जाता, हमें किसी भी सदस्य का नाम नहीं लेना चाहिए. धनखड़ ने कहा, “मैं यह भी नहीं कह सकता कि करेंसी नोट असली हैं या नहीं..” इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने चर्चा में शामिल होकर कहा कि डिजिटल इंडिया के युग में “क्या नकदी का बंडल ले जाना उचित है?”

अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या दी प्रतिक्रिया?

अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा में जाते समय केवल 500 का एक नोट अपने साथ रखता हूं. गुरुवार को मैं ठीक 12:57 बजे सदन में पहुंचा था. सदन 1 बजे स्थगित होने के बाद मैं कैंटीन में 1:30 बजे तक बैठा रहा. फिर संसद परिसर से चला गया.

Read Also : Adani News : अदाणी के पास कुल 8 हवाई अड्डे हो गए, सदन में सौगत राय ने उठाया मामला तो मंत्री ने दिया करारा जवाब

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिंघवी ने कहा,”गुरुवार को मैं सदन में कुल 3 मिनट और कैंटीन में 30 मिनट रहा. मुझे यह अजीब लगता है कि ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति की जाती है. बेशक इस बात की जांच होनी चाहिए कि लोग कैसे कहीं भी किसी भी सीट पर कुछ भी रखकर चले जा रहे हैं. इसका मतलब है कि हममें से हर किसी के पास एक सीट होनी चाहिए, जहां सीट को लॉक किया जा सके और चाबी सांसद अपने साथ ले जा सकें.”

Previous article Dp Ojha Passed Away: शहाबुद्दीन की नाक में दम करने वाले बिहार के पूर्व DGP डीपी ओझा नहीं रहे
Next article Rourkela News: राउरकेला स्टेशन से 61 किलो चांदी के साथ झारखंड का स्वर्ण कारोबारी पकड़ाया
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel