[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National AAP Press Conference: ‘आप’ के और चार नेता होंगे गिरफ्तार, मैं भी जाऊंगी जेल, बोलीं आतिशी

AAP Press Conference: ‘आप’ के और चार नेता होंगे गिरफ्तार, मैं भी जाऊंगी जेल, बोलीं आतिशी

0
AAP Press Conference: ‘आप’ के और चार नेता होंगे गिरफ्तार, मैं भी जाऊंगी जेल, बोलीं आतिशी
Delhi Minister and AAP leader Atishi

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी (आप) लगातार हमलावर है. पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मेरे करीबी के माध्यम से मुझतक एक मैसेज भेजा गया था और बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया था. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि हमारी पार्टी के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है. हम किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं.

आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के और चार नेता गिरफ्तार होंगे और मैं भी जेल जाऊंगी. उन्होंने दावा किया कि उनके एक करीबी व्यक्ति ने कहा था कि उन्हें बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए या एक महीने के अंदर जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहना चाहिए.

Read Also : Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल से सरकार चलाएंगे अरविंद केजरीवाल? पूर्व PRO ने बताया बेहद चुनौतीपूर्ण

मेरे आवास पर पड़ेगा छापा

हमारी पार्टी की सीनीयर लीडरशिप हिरासत में है. इसके बाद भी रविवार को रामलीला मैदान में जो मेगा रैली आयोजित की गई, उसमें लाखों लोग पहुंचे. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिलों में मेरे निजी आवास पर ईडी की छापेमारी होगी. यही नहीं, मेरे रिश्तेदारों और परिवार वालों के घर भी छापा मारा जाएगा. हमें समन भेजा जाएगा और इसके बाद गिरफ्तार किया जाएगा.

बीजेपी का इरादा ठीक नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि बीजेपी का इरादा ठीक नहीं है. अगले 2 महीने में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है. मुझे और सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार किया जा सकता है, साथ ही ये लोग राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार करेंगे. हम सबको जेल में डालने का प्लान तैयार किया जा रहा है.

Previous article Sarhul 2024: कब मनाया जाएगा सरहुल का पर्व, जानिए इस त्योहार के बारे में सबकुछ
Next article झारखंड : इजहार अंसारी ने कोयले की कालाबाजारी में मोटरसाइकिलों को ट्रक साबित कर दिया
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel