[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राघव चड्ढा के बयान पर आप का पलटवार, सौरभ भारद्वाज बोले- कई अहम मुद्दों पर चुप रहते हैं

राघव चड्ढा के बयान पर आप का पलटवार, सौरभ भारद्वाज बोले- कई अहम मुद्दों पर चुप रहते हैं

0
राघव चड्ढा के बयान पर आप का पलटवार, सौरभ भारद्वाज बोले- कई अहम मुद्दों पर चुप रहते हैं
राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज

Raghav Chadha: राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने पार्टी पर सवाल उठाए, तो अब पार्टी के नेता भी उनके खिलाफ बोलने लगे हैं. दिल्ली में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राघव चड्ढा पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि पार्टी का हर नेता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम करता है और बिना डरे जनता के मुद्दे उठाना ही पार्टी की पहचान है.

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा पार्टी लाइन से हटकर मुद्दे उठाते हैं और कई अहम मुद्दों पर चुप रहते हैं. उन्होंने कहा कि संसद में समय बहुत कम मिलता है, इसलिए जरूरी मुद्दों पर बात होनी चाहिए. छोटे-मोटे विषयों पर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.

विपक्ष का साथ नहीं देते राघव- सौरभ

सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि जब विपक्ष बड़े मुद्दों पर विरोध करता है या वॉकआउट करता है, तब राघव चड्ढा साथ नहीं देते. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के चुनाव और सीईसी के खिलाफ प्रस्ताव जैसे मुद्दों पर भी चड्ढा ने समर्थन नहीं दिया. सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हुई, लेकिन उस पर भी राघव चड्ढा ने कुछ नहीं कहा. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था, तब चड्ढा देश से बाहर थे.

डरने वाला देश के लिए कैसे लड़ेगा- अनुराग ढांडा

पार्टी के एक और नेता अनुराग ढांडा ने भी सोशल मीडिया पर चड्ढा की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता निडर होकर सरकार के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन अगर कोई डर जाए तो वह देश के लिए कैसे लड़ेगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संसद में समय देश के बड़े मुद्दों के लिए होना चाहिए, न कि समोसे जैसे छोटे मुद्दों के लिए.

इस पूरे विवाद से साफ है कि आप के अंदर मतभेद बढ़ते जा रहे हैं. इससे पहले राघव चड्ढा ने कहा था कि उन्हें संसद में बोलने से रोका जा रहा है और उनकी आवाज दबाई जा रही है. उन्होंने कहा था, “मुझे चुप कराया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं.” अब इस बयानबाजी से पार्टी के अंदर की खींचतान खुलकर सामने आ गई है, जिससे राजनीति में हलचल और तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें: ‘खामोश हुआ हूं, हारा नहीं’, राघव चड्ढा बोले- आम आदमी की बात करने से रोक रही पार्टी

Previous article 2029 चुनाव में दिखेगी ‘महिला क्रांति’! जदयू नेता का बड़ा दावा, संसद में जल्द आएगा प्रस्ताव
Next article झारखंड हाईकोर्ट से बिहार स्टेट फाइनेंशियल कॉरपोरेशन को झटका, अपील याचिका खारिज
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel