[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल पर ईडी कार्रवाई से AAP में गुस्सा, CM आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, धारा 144 लागू

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल पर ईडी कार्रवाई से AAP में गुस्सा, CM आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, धारा 144 लागू

0
Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल पर ईडी कार्रवाई से AAP में गुस्सा, CM आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, धारा 144 लागू
Security at Delhi CM Kejriwal's residence

Delhi Excise Policy Case: ईडी की टीम शराब घोटाला से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में केजरीवाल के घर जांच के लिए पहुंची. गुरुवार को हाई कोर्ट ने केजरीवाल को तगड़ा झटका दिया और दंडात्मक कार्रवाई से राहत प्रदान करने से साफ इनकार कर दिया. हाई कोर्ट के फैसले के ठीक बाद ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची.

केजरीवाल पर कार्रवाई से गुस्से में आप

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से आम आदमी पार्टी में भारी गुस्सा दिख रहा है. आप ने सोशल मीडिया एक्स पर लगातार कई पोस्ट डाले और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. आप ने पोस्ट में लिखा, तानाशाहों, कान खोलकर सुन लो, केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे? आप ने आरोप लगाया कि मोदी जी केजरीवाल जी को हरा नहीं सकते, इसलिए उन्हें लोकसभा चुनाव से बाहर रखना चाहते हैं. ये मोदी जी की बौखलाहट है. इधर सीएम आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

आप नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

ईडी की कार्रवाई के बीच आप नेता और मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा, अरविंद केजरीवाल जैसे लोकप्रिय नेता को गिरफ्तार करेंगे, तो पूरी दिल्ली से लोग उनके समर्थन में उनके आवास पर पहुंचेंगे. उन्होंने आगे कहा, यह स्पष्ट है कि ईडी और बीजेपी अदालतों का सम्मान नहीं करते हैं. अगर ऐसा होता तो वे आज ही अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने नहीं आते. यह एक राजनीतिक साजिश है और वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए यहां आए हैं.

आप नेताओं में केजरीवाल की गिरफ्तारी का सताया डर

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, जिस तरह से पुलिस सीएम के घर के अंदर है और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है, उससे लगता है कि सीएम आवास पर छापा मारा गया है. ऐसा लगता है कि सीएम को गिरफ्तार करने की तैयारी है.

Also Read: ‘दिल्ली की साजिशों के खिलाफ करुंगी संघर्ष, झारखंड को झुकने नहीं दूंगी’ गिरिडीह में JMM कार्यकर्ताओं से बोलीं कल्पना सोरेन

Previous article गिरिडीह में बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, स्वार्थ सिद्धि के लिए बनाए गए गठबंधन को जनता सिखायेगी सबक
Next article Arvind Kejriwal Arrested: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel