[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert, पश्चिमी विक्षोभ का असर

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert, पश्चिमी विक्षोभ का असर

0
Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert, पश्चिमी विक्षोभ का असर
Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजस्थान, दिल्ली समेत कई और इलाकों में बारिश हो रही है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी के कारण एक बार फिर सर्दी लौटने लगी है. बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिर सकती है. आईएमडी ने मौसम में बदलाव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

शिमला से लेकर चंबा तक हिमपात

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज किया गया है. राज्य के शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल, स्पीति तथा चंबा में बर्फबारी दर्ज किया गया है. शिमला के विख्यात पर्यटन स्थल नारकंडा और कुफरी में भी हिमपात हुआ. हिमपात के कारण एक बार फिर पर्यटकों के आने की उम्मीद बढ़ गई है.

कई इलाकों में जमकर हुई बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में जमकर बर्फबारी हुई है. कोठी में 33 सेमी, गोंदला में 11 सेमी, केलांग में 9 सेमी, कुकुमसेरी में 8.3 सेमी, भरमौर में 8 सेमी, मनाली में 7.4 सेमी, जोत में 6 सेमी, कल्पा में 5.1 सेमी और शिल्लारू में 5 सेमी हिमपात दर्ज किया गया.  हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को बारिश भी देखने को मिली. राज्य में सबसे अधिक बारिश सलोनी में 44.3 मिमी दर्ज की गई. इसके बाद कसोल में 30 मिमी, करसोग में 24.3 मिमी, भुंतर में 21.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बारिश और बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और सोलन के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है कि गुरुवार और शुक्रवार को ऊना, बिलासपुर और मंडी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जम सकता है.

Also Read: Aaj Ka Mausam: बिजली-बारिश और तेज हवा,  फिर करवट ले रहा मौसम, मौसम विभाग का अलर्ट 

Previous article मस्जिद निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, विरोध में सड़क जाम
Next article Supreme Court Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट में निकली बंपर बहाली, 70 हजार से ज्यादा मिलेगा वेतन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel