[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Aaj Ka Mausam: पहाड़ों में बर्फबारी-मैदानी इलाकों में बारिश, इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: पहाड़ों में बर्फबारी-मैदानी इलाकों में बारिश, इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, आज कैसा रहेगा मौसम

0
Aaj Ka Mausam: पहाड़ों में बर्फबारी-मैदानी इलाकों में बारिश, इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, आज कैसा रहेगा मौसम
पहाड़ों से मैदान तक मौसम की करवट

Aaj Ka Mausam: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश और कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है. मैदानी इलाकों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई और इलाकों में बारिश की संभावना है. पंजाब-हरियाणा समेत कई और इलाकों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज यानी (3 फरवरी) को हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है और इसके बाद अगले रविवार तक मौसम साफ रहने के आसार हैं. हालांकि, राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर शुक्रवार को भी हल्की बर्फबारी और बारिश देखी जा सकती है.

हरियाणा और पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी, सिरसा सबसे ठंडा

उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप कम हो गया है. हालांकि, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्दी का सितम जारी है. सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया गया. सिरसा 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 11 डिग्री, करनाल में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया.

राजस्थान में जारी रह सकता है बारिश का दौर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार अभी यह दौर जारी रहेगा और इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश अगले दो से तीन दिन तक जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान कोटा, उदयपुर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भागों में अगले दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाने की संभावना है.

Also Read: अगले 48 घंटे बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी,  50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, करवट ले सकता है मौसम

MP-राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के टकराव से बिगड़ा मौसम

Previous article Bhang Laddu Recipe: घर पर बनाएं भांग के लड्डू, स्वाद और परंपरा का परफेक्ट मेल
Next article 3 February Top 20 News: राहुल गांधी के भाषण पर संसद में हंगामा, पीसीबी पर गिर सकती है गाज, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel