[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिवाली में बारिश का खलल! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसात

दिवाली में बारिश का खलल! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसात

0
दिवाली में बारिश का खलल! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसात
Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: देशभर में आज (20 अक्टूबर) को दिवाली की धूम दिखाई दे रही है. लेकिन, रोशनी के इस त्योहार में बारिश का खलल भी पड़ सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि दिवाली के दिन देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौसमी गतिविधियों के कारण आज कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. आइए एक नजर डालते हैं आज देश भर के मौसम पर.

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, दिवाली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है. रविवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी के करीब पहुंच गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार शाम के समय एक्यूआई 296 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. दिवाली की रात एक्यूआई (AQI) 400 के लेवल को पार कर सकता है.

दक्षिण बंगाल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है. अलीपुर मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक हल्की बारिश की संभावना के बीच मुख्य रूप से मौसम शुष्क रह सकता है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पूर्वानुमान से काली पूजा और दिवाली के त्योहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में सोमवार सुबह एक-दो जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, इसके बाद मौसम शुष्क रह सकता है.

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज मौसम शुष्क रह सकता है. कुछ इलाकों में हवा चल सकती है. शाम के समय गुलाबी ठंड का भी अहसास होगा. बिहार में भी आज मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

21 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बनने की संभावना है. इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिखाई दे सकता है. क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने आज तमिलनाडु और केरल के कोयंबटूर, नीलगिरी, इरोड, तिरुप्पुर, थेनी और तेनकासी जिलों के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है.

केरल में भारी बारिश की संभावना

केरल के कई जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बीते दिन यानी रविवार (19 अक्टूबर) को भारी बारिश हुई. सबसे ज्यादा बारिश एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में हुई. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी सोमवार को भी कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

लो प्रेशर एरिया बनने से बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक डिप्रेशन के रूप में केंद्रित होने की संभावना है. इसके कारण दक्षिण तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने और इसके 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- Rain Alert: 20,21,22,23,24,25 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

Previous article UPSC Interview: इतनी लंबी हो, नाश्ते में क्या खाती हो? जब IFS से इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल
Next article Diwali 2025 Puja Vidhi: आज मनाई जा रही है दिवाली, यहां देखें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और पूजा सामग्री लिस्ट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel