[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Aaj ka Mausam : 6 से 8 अक्टूबर तक होगी आफत की बारिश, आया IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam : 6 से 8 अक्टूबर तक होगी आफत की बारिश, आया IMD का अलर्ट

0
Aaj ka Mausam : 6 से 8 अक्टूबर तक होगी आफत की बारिश, आया IMD का अलर्ट
6 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश के आसार (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 से 7 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना है. यहां 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में 6 अक्टूबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. वहीं, उत्तराखंड में 6-7 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. इसके अलावा, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 6 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका है. 8 अक्टूबर से अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

झारखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को झारखंड में राजधानी रांची, खूंटी सहित 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया. कुछ जगहों पर तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना है.  विभाग के अनुसार झारखंड में 7 अक्टूबर तक लगातार बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश के आसार

IMD के अनुसार, तमिलनाडु में 6 से 9 अक्टूबर तक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 8 से 10 अक्टूबर तक जबकि केरल में 8 और 9 अक्टूबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. अगले पांच दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज सतही हवाओं का प्रभाव रहेगा, जबकि केरल और लक्षद्वीप में 6 अक्टूबर को तेज हवाएं चलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे बंगाल में मचेगी तबाही? भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

अरुणाचल प्रदेश के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 6 और 10 अक्टूबर को, असम और मेघालय में 6 से 10 अक्टूबर तक, नागालैंड में 6 से 11 अक्टूबर तक, मणिपुर में 8 और 9 अक्टूबर को जबकि मिजोरम में 8 अक्टूबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. तूफान के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

Previous article ANDROTH: चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश, समुद्र में बढ़ेगा भारत का दबदबा, आन्द्रोत आज होगा नौसेना में शामिल
Next article Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 6 अक्टूबर का राशिफल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel