[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National A320 Software Issue: A320 संकट! दुनियाभर में 500 से अधिक उड़ानें बाधित, आखिर विमान में क्या गड़बड़ी हुई?

A320 Software Issue: A320 संकट! दुनियाभर में 500 से अधिक उड़ानें बाधित, आखिर विमान में क्या गड़बड़ी हुई?

0
A320 Software Issue: A320 संकट! दुनियाभर में 500 से अधिक उड़ानें बाधित, आखिर विमान में क्या गड़बड़ी हुई?
एयर एशिया, फोटो PTI

A320 Software Issue: दुनिया भर की विमानन कंपनियों ने शनिवार को वाणिज्यिक विमान ए320 के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया, जिसके चलते कई उड़ानों में देरी हुई और कई को रद्द करना पड़ा.

क्या है A320 ग्लोबल सॉफ्टवेयर इश्यू?

30 अक्टूबर को जेटब्लू का एक विमान उड़ान के दौरान सात सेकेंड में 100 फीट नीचे चला गया और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस दौरान पायलट ने कुछ नहीं किया था, यह अपने आप हुआ. तेज सौर विकिरण की वजह से कंप्यूटर को गलत सिग्नल मिल गया और उसने अपने आप विमान को नीचे की तरफ झुकाना शुरू कर दिया. विमान बनाने वाली कंपनी ने खुलकर सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी मानी है. एयरबस ने बताया कि जेटब्लू की उस घटना की जांच से पता चला कि सूरज की तेज किरणें (सोलर रेडिएशन) ए320 बेड़े के विमानों के उड़ान नियंत्रण को खराब कर सकती हैं. जिसके बाद संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के साथ मिलकर विमानन कपंनियों को नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने का निर्देश दिया है. इससे अमेरिका में पंजीकृत 500 से अधिक विमान पर संकट गहरा गया.

ईएलएसी क्या है?

पूर्व पायलट एहसान खालिद ने पीटीआई को बताया कि ईएलएसी विमान का दिमाग और तंत्रिका तंत्र है. एक ईएलएसी में सॉफ्टवेयर की गंभीर समस्या है. पायलट कंट्रोल आगे करे तो विमान नीचे झुकना चाहिए, पीछे करे तो ऊपर उठना चाहिए, लेकिन अगर ऐसा अपने आप होने लगे तो यह बहुत बड़ी दिक्कत है.

दुनिया भर में करीब 6000 विमानों को सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत

दुनिया भर में करीब 6000 प्रभावित विमानों को सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत है. कुछ विमानों में हार्डवेयर को भी ठीक करना पड़ सकता है. कुल 8100 से ज्यादा ए320 सीरीज के विमान सेवा में हैं.

A320 ग्लोबल सॉफ्टवेयर इश्यू ठीक होने में लग सकते हैं 4 से 5 दिन?

A320 ग्लोबल सॉफ्टवेयर इशू पर, चैंबर ऑफ कॉमर्स की टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन, सुभाष गोयल ने बताया, अमेरिका में पता चला कि अचानक, एयरबस 320 बिना पायलट के कमांड के नीचे की ओर चला गया और प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. उसके बाद एयरबस ने सभी एयरबस 320 यूजर्स को एक वॉर्निंग मैसेज भेजा कि जब तक कंप्यूटर सिस्टम अपग्रेड नहीं हो जाता, तब तक एयरक्राफ्ट को ग्राउंड कर दिया जाए. आमतौर पर नए एयरबस 320 को कंप्यूटर अपग्रेड में लगभग 2 से 3 घंटे लगते हैं. लेकिन पुराने वर्जन में 2 से 3 दिन लग सकते हैं. इसलिए यह संकट और 4 या 5 दिन तक चलने वाला है. उन्होंने आगे कहा, मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि कोई सीरियस एक्सीडेंट नहीं हुआ.

भारतीय एयरलाइंस ने ए320 बेड़े के ज्यादातर विमानों का सॉफ्टवेयर अपग्रेड पूरा किया

इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार से ए320 बेड़े के विमानों का सॉफ्टवेयर अपग्रेड शुरू कर दिया. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के 29 नवंबर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 338 में 189 ए320 परिवार के विमानों का सॉफ्टवेयर अपग्रेड पूरा हो चुका है. सभी प्रभावित विमानों पर यह काम 30 नवंबर सुबह 5:29 बजे तक पूरा करना अनिवार्य है. इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ए320 परिवार के विमान संचालित करती हैं. डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक इंडिगो के 200 विमान, एयर इंडिया के 113 विमान और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 25 विमान प्रभावित हैं. सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने का काम दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता स्थित एयरलाइंस के बेस पर चल रहा है.

जापान में 65 घरेलू उड़ानें रद्द

जापान में 30 से अधिक ऐसे विमानों का परिचालन करने वाली ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) ने शनिवार के लिए 65 घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं. रविवार को भी कुछ उड़ानें रद्द हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: दितवा की तबाही, श्रीलंका में लगी इमरजेंसी, भारत ने चलाया ऑपरेशन, एयरफोर्स का C-130 और IL-76 रवाना

Previous article उर्वरक प्रबंधन व संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग पैदावार में होती है वृद्धि
Next article सदर अस्पताल से गायब बच्चा बरामद, महिला गिरफ्तार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel