भारतीय सीमा में तीन मिनट तक मंडराते रहे चीनी हेलीकॉप्टर, जांच शुरू
देहरादून : भारत -चीन सीमा के नजदीक उत्तराखंड के चमोली इलाके में चीनी हेलीकॉप्टर घुस गया. बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसीमा में करीब तीन मिनट तक रहा. भारतीय नभक्षेत्र में संदिग्ध चीनी हेलीकॉप्टर को लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.चमोली पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने मीडिया को बताया कि […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 4, 2017 10:55 AM
देहरादून : भारत -चीन सीमा के नजदीक उत्तराखंड के चमोली इलाके में चीनी हेलीकॉप्टर घुस गया. बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसीमा में करीब तीन मिनट तक रहा. भारतीय नभक्षेत्र में संदिग्ध चीनी हेलीकॉप्टर को लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.चमोली पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने मीडिया को बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे एक चीनी हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा का उल्लंघन कर बराहोटी क्षेत्र के ऊपर दिखा.
...
हालांकि उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है. उधर घटना को लेकर अधिकारी अलर्ट हो गये हैं और जांच शुरू कर दी है. जांच में इस बात का पता लगाया जा रहा है कि चीनी हेलीकॉप्टर जान बूझकर भारतीय सीमा क्षेत्र का अतिक्रमण किया या फिर अनजाने में ऐसा हो गया.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
