[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पठानकोट में मिलिट्री स्टेशन के पास मिला संदिग्ध बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

पठानकोट में मिलिट्री स्टेशन के पास मिला संदिग्ध बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

0
पठानकोट में मिलिट्री स्टेशन के पास मिला संदिग्ध बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

पठानकोट: पठानकोट के मामून मिलिट्री स्टेशन के पास संदिग्ध बैग बरामद किया गया है जिसमें वर्दियां हैं. इस संदिग्ध बैग के मिलने के बाद पठानकोट में हाई अलर्ट है. जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट यहां सेना की वर्दी वाले एक लवारिश बैग मिलने के बाद पंजाब पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया है.

पठानकोट : आर्मी कैंट के पास दो बैग मिलने से सनसनी

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक स्थानीय निवासी ने कल बैग के बारे में पुलिस को सूचना दी जिसके बाद यहां पठानकोट शहर और ममून छावनी में तलाशी अभियान चलाया गया. अधिकारी ने बताया, कि संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के लिए हमने सेना के अधिकारियों के साथ यहां एक तलाशी अभियान शुरू किया है.

पठानकोट हमला : ‘निकाह’ के ‘बाराती’ बनकर सीमापार से आए थे आतंकी, पढें हमले की पूरी कहानी

अधिकारी ने बताया, कि यहां डिफेंस रोड के नजदीक एक सुनसान जगह पर गेहूं के आटे की एक बोरी में पांच शर्ट और चार पतलून मिले.

साल 2016 : भारत में पठानकोट, उरी, नगरोटा जैसे आतंकी हमले हुए, दुनिया ने देखा आतंकवाद का घिनौना चेहरा

आपको बता दें कि वर्ष 2015 में सेना की वर्दी पहने हुये तीन सशस्त्र आतंकवादियों ने एक कार अगवा कर लिया था और गुरुदासपुर जिले के दिनानगर शहर में एक पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था. उन्होंने एक पुलिस अधीक्षक सहित सात लोगों की हत्या कर दी थी. बाद ने उन्हें ढेर कर दिया गया था. वहीं, पिछले साल चार आतंकवादी सीमा पार से घुस आये थे और एक एवं दो जनवरी की दरम्यानी रात में पठानकोट एयर बेस पर हमला कर दिया था जिसमें सात सुरक्षाकर्मी मारे गये थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel