[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National लाल किले से हटाया गया ग्रेनेड, जांच जारी

लाल किले से हटाया गया ग्रेनेड, जांच जारी

0
लाल किले से हटाया गया ग्रेनेड, जांच जारी

नयी दिल्ली : लाल किला परिसर में गुरुवार शाम एक कुंए की सफाई के दौरान बरामद ग्रेनेड को आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने सुरक्षित तरीके से हटा दिया। भारतीय अभिलेखागार सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने कल शाम एक कुंए की सफाई के दौरान यह ग्रेनेड बरामद किया था. 17वीं सदी के इस स्मारक में ग्रेनेड बरामद होने से वहां मौजूद सैकडों की संख्या में उपस्थित पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गयी थी.

स्वतंत्रता दिवस पर लालकिला से PM नरेंद्र मोदी ने पाक को धिक्कारा, बलूचिस्तान-POK के लोगों को कहा आभार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड मिलने के बाद एएसआई के अधिकारियों ने एनएसजी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को इसके बारे में सूचित किया. उन्होंने बताया कि एएसआई के अधिकारियों द्वारा ग्रेनेड बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा बना दिया गया.

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) जतिन नरवल ने बताया कि एनएसजी के कमांडो ने आज सुरक्षित तरीके से वहां से बम हटा दिया. उन्होंने कहा कि एनएसजी से इस मामले की विस्तृत रपट मिलने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि यह ग्रेनेड कब लगाया गया था.

उल्लेखनीय है कि इससे कुछ माह पहले फरवरी में भी इसी प्रकार की एक घटना हुयी थी, जब एक कुंए की सफाई के दौरान विस्फोटक और कारतूस बरामद हुये थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel