नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में भारतीय सीमा में करीब 250 मीटर भीतर घुसकर किये गये पाकिस्तानी हमले में शहीद बीएसएफ हेड कांस्टेबल प्रेम सागर का पार्थिव शरीर दिल्ली पालम एयरपोर्ट पर लाया गया. जहां उन्हें श्रृद्धांजलि दी जा रही है. भारत के गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी. इधर शहीद परमजीत सिंह को अंतिम विदाई दी गयी. शहीद परमजीत सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तरन तारन में किया गया.
हालांकि शहीद की पत्नी ने मांग रखी थी कि उनके पति का शव उन्हें दिखाया जाए तभी उनका अंतिम संस्कार करने देंगी. शहीद परमजीत की पत्नी ने कहा, जब तक पूरा शरीर नहीं मिलेगा तब तक वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी. उन्होंने कहा, उनके पति के शहीद होने के बाद भी वो अपने बेटे को सेना में भेजने के लिए तैयार हैं.हालांकि काफी समझाने के बाद शहीद परमजीत के परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए.
VIDEO: भारत की सेना ने पाकिस्तान से ले लिया बदला, 10 जवानों को मार गिराया, तीन पोस्ट किये तबाह
Wreath laying ceremony of BSF Head Constable Prem Sagar whose body was mutilated by Pakistan Army in KG Sector, J&K. pic.twitter.com/ELKLSVhwTG
— ANI (@ANI) May 2, 2017
The nation is with families of the soldiers who lost their lives in ceasefire violation by Pak Army in KG Sector,J&K: Kiren Rijiju, MoS Home pic.twitter.com/PqPfVeTmFz
— ANI (@ANI) May 2, 2017
