राम जेठमलानी अस्पताल में भर्ती
कोच्चि : प्रख्यात वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी को हृदय से संबंधित बीमारी के कारण कोच्चि के एक निजी अस्पताल में आज भर्ती कराया गया.... वीपीएस लेकशोर अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि 94 वर्षीय वकील को उपचार के लिये आज अपराह्न अस्पताल में भर्ती कराया गया. वीपीएस लेकशोर अस्पताल के सीईओ एस के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 25, 2017 8:04 PM
कोच्चि : प्रख्यात वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी को हृदय से संबंधित बीमारी के कारण कोच्चि के एक निजी अस्पताल में आज भर्ती कराया गया.
...
वीपीएस लेकशोर अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि 94 वर्षीय वकील को उपचार के लिये आज अपराह्न अस्पताल में भर्ती कराया गया. वीपीएस लेकशोर अस्पताल के सीईओ एस के अब्दुल्ला ने बताया, हृदय से संबंधित बीमारी के चलते उन्हें अपराह्न 12 बजकर 45 मिनट पर अस्पताल लाया गया था.
हमारे अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.” उन्होंने बताया, ‘‘वह ठीक हैं. उनकी हालत स्थिर है.” पूर्व केंद्रीय मंत्री जेठमलानी आपराधिक कानून पर वकीलों की ओर से आयोजित सम्मेलन में शिरकत करने के लिये शहर आये थे.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
